Categories: Sci-Tech

IIT मद्रास ने विकसित किया स्वदेशी आत्मनिर्भर मोबाइल ओएस ‘BharOS’

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास के इनक्यूबेटेड फर्म ने एक स्वदेशी मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम ‘BharOS’ विकसित किया है। यह ऑपरेटिंग सिस्टम यूजर्स को हाईटेक सिक्योरिटी और प्राइवेसी प्रदान करता है। नए ऑपरेटिंग सिस्टम ‘BharOS’ के बारे में कहा जा रहा है कि यह भारत के 100 करोड़ मोबाइल फोन यूजर्स को लाभान्वित कर सकता है। ‘भरोस’ कहे जाने वाले इस सॉफ्टवेयर को कमर्शियल ऑफ-द-शेल्फ डिवाइस पर इंस्टॉल किया जा सकता है। यह यूजर्स के लिए एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करता है और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण टूल साबित हो सकता है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

BharOS के बारे में

 

आईआईटी मद्रास के निदेशक वी. कामकोटि ने इस स्वदेशी आत्मनिर्भर मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में जानकारी दी है। वी. कामकोटि ने कहा कि भरोस यूजर्स को उनकी जरूरतों के अनुरूप एप चुनने और उपयोग करने के लिए अधिक स्वतंत्रता, नियंत्रण और लचीलापन प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करता है। फिलहाल स्वदेशी मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम भरोस की सेवाएं उन संगठनों को प्रदान की जा रही हैं जिन्हें सिक्योरिटी और प्राइवेसी की सख्त आवश्यकता है।

दरअसल, इन संगठनों के यूजर्स संवेदनशील जानकारी को संभालते हैं और इसके लिए मोबाइल पर प्रतिबंधित एप्स पर प्राइवेट कम्युनिकेशन की आवश्यकता होती है। ऐसे यूजर्स को प्राइवेट 5G नेटवर्क के माध्यम से प्राइवेट क्लाउड सर्विस तक पहुंच की आवश्यकता होती है। ऐसे में इस स्वदेशी मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम को ज्यादा भरोसेमंद माना जा रहा है।

बता दें कि यह सॉफ्टवेयर जेएनडीके ऑपरेशन्स प्राइवेट द्वारा विकसित किया गया है, जिसे आईआईटी मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन द्वारा विकसित किया गया है। यह आईआईटी मद्रास की एक नॉट फॉर प्रॉफिट कंपनी है।

More Sci-Tech News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

समुद्री अनुसंधान को नई ताकत: ‘भावसागर केंद्र’ बना राष्ट्रीय भंडार

समुद्री संरक्षण को बनाए रखने के लिए, भारत ने 'भवसागर' रेफरल सेंटर को गहरे समुद्र…

14 hours ago

RBI स्थापना दिवस: जानें इतिहास, कार्य और नई पहलें

1 अप्रैल को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) का स्थापना दिवस मनाया जाता है, इसकी स्थापना…

14 hours ago

भारत का पहला क्वांटम कंप्यूटर: अमरावती में नई तकनीकी शुरुआत

एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाते हुए, आंध्र प्रदेश 14 अप्रैल, 2026…

14 hours ago

IndiGo में बड़ा बदलाव: विलियम वॉल्श बने CEO, जानें इसका महत्व

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन, IndiGo ने विमानन क्षेत्र के अनुभवी विलियम वॉल्श को अपना…

15 hours ago

ATM नियम 2026: दैनिक लिमिट, फ्री ट्रांजेक्शन और डेबिट कार्ड में बड़े बदलाव

1 अप्रैल, 2026 से भारत के कई बैंक ATM के नए नियम लागू करेंगे, जिनका…

16 hours ago

मार्च 2026 में GST कलेक्शन ₹1.78 लाख करोड़: तेजी की बड़ी वजहें क्या?

मार्च 2026 के महीने में भारत का GST कलेक्शन ₹1.78 लाख करोड़ रहा। ये आंकड़े…

16 hours ago