Categories: Sports

ICC ODI Rankings : टॉप-5 में शामिल हुए विराट कोहली

आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में विराट कोहली को दो स्थान का फायदा हुआ है। वह अब बल्लेबाजों की रैंकिंग में चौथे स्थान पर आ गए हैं। वहीं, कप्तान रोहित 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम शीर्ष पर बने हुए हैं। विराट कोहली को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में शानदार बल्लेबाजी का फायदा मिला है। कोहली ने इस सीरीज के तीन मैच में 283 रन बनाए थे, जिसमें दो शतक शामिल थे।

शीर्ष पर काबिज बाबर आजम के पास 887 रेटिंग प्वाइंट हैं। वहीं, चौथे स्थान पर मौजूद कोहली के पास 750 रेटिंग प्वाइंट हैं। दूसरे स्थान पर मौजूद रासी वन डर डुसेन के पास 766 और तीसरे स्थान पर काबिज क्विंटन डिकॉक के पास 759 अंक हैं। ऐसे में विराट के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी कर दूसरे स्थान पर आने का मौका रहेगा।

Rank Player Rating
1 बाबर आज़म पाकिस्तान 887
2 रासी वैन डेर डूसन दक्षिण अफ्रीका 766
3 क्विंटन डी कॉक दक्षिण अफ्रीका 759
4 विराट कोहली भारत 750
5 डेविड वार्नर ऑस्ट्रेलिया 747
6 इमाम-उल-हक पाकिस्तान 740
7 केन विलियमसन न्यूज़ीलैंड 721
8 स्टीवन स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 719
9 जॉनी बेयरस्टो इंग्लैंड 710
10 रोहित शर्मा भारत 704

आईसीसी की ताजा रैंकिंग में विराट कोहली के अलावा शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने भी श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था और इन खिलाड़ियों को भी आईसीसी रैंकिंग में फायदा मिला है। शुभमन गिल को बल्लेबाजों की रैंकिंग में 10 स्थान का फायदा हुआ है। वह 26वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

 

गेंदबाजों की रैंकिंग

 

मोहम्मद सिराज को गेंदबाजों की रैंकिंग में 15 स्थान का फायदा हुआ है और वह तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। सिराज के पास 685 रेटिंग प्वाइंट हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर मौजूद जोश हेजलवुड के पास 727 और ट्रेंट बोल्ट के पास 730 रेटिंग प्वाइंट हैं। कुलदीप यादव इस सीरीज के दो मैच में भारतीय टीम का हिस्सा थे और दोनों मैच में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। उन्हें सात स्थान का फायदा हुआ है और वह गेंदबाजों की रैंकिंग में 21वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

POS PLAYER TEAM RATING

1

(0)
ट्रेंट बोल्ट

NZ

730

2

(0)
जोश हेज़लवुड 727

3

(13)
मोहम्मद सिराज 685

4

(1)
मिचेल स्टार्क 665

5

(1)
राशिद खान 659

6

(1)
एडम ज़म्पा 655

7

(1)
शाकिब अल हसन 652

8

(1)
मैट हेनरी 643

9

(1)
शाहीन अफरीदी 641

10

(1)
मुस्ताफिजुर रहमान 638

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago