Categories: International

भारत ने मालदीव में खेल के बुनियादी ढांचे के लिए 40 मिलियन डॉलर की सुविधा प्रदान की

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत ने मालदीव में खेल के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए चार करोड़ डॉलर की रियायती ऋण सुविधा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की ‘‘फिट इंडिया” और ‘‘खेलो इंडिया” जैसी महत्वपूर्ण पहल को ‘‘पड़ोसी पहले” नीति के दायरे में लाने के लिए भारत के प्रयास के तहत यह सुविधा प्रदान की गई है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

विदेश मंत्री जयशंकर ने शावियानी फोकैधू में एक सामुदायिक परियोजना का उद्घाटन किया। उनके साथ मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद भी थे। जयशंकर भारत के प्रमुख समुद्री पड़ोसी के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और विस्तार देने के लिए मालदीव की यात्रा पर थे। जयशंकर ने कहा कि समर्पित रियायती चार करोड़ डॉलर लाइन ऑफ क्रेडिट के माध्यम से द्वीपों में खेल के बुनियादी ढांचे का विकास किया जाएगा।

 

भारत में मालदीव के एथलीटों को उपकरण और प्रशिक्षण देने के माध्यम से खेल और युवा विकास के क्षेत्रों में नई दिल्ली के सहयोग का तेजी से विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां मैं यह भी जोड़ दूं कि भारत में दो अभियान चलाए जा रहे हैं जिन्हें प्रधानमंत्री बढ़ावा दे रहे हैं। इनमें एक- फिट इंडिया है, जो हम सभी को फिट रहने के लिए प्रोत्साहित करता है। दूसरा-‘खेलो इंडिया’ है, जो युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करता है।

 

देश में जमीनी स्तर पर खेल और फिटनेस संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए मोदी नीत सरकार द्वारा ‘फिट इंडिया’ और ‘खेलो इंडिया’ की शुरुआत की गई थी। शावियानी फोकैधू में सामुदायिक केंद्र उन 45 परियोजनाओं का हिस्सा है, जिसे भारत मालदीव सरकार की भागीदारी से तैयार कर रहा है। इनमें से 23 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं।

Find More International News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

ब्रिटेन सरकार का बड़ा फैसला: अब कभी सिगरेट नहीं खरीद पाएंगे बच्चे, संसद ने पास किया कानून

ब्रिटेन (UK) की संसद ने 'तंबाकू और वेप्स बिल' को मंज़ूरी दे दी है। इस…

9 hours ago

Top Current Affairs News 23 April 2026: पढ़ें फटाफट अंदाज में

Top Current Affairs 23 April 2026 in Hindi: बता दें, आज के इस दौर में सरकारी…

9 hours ago

कोणार्क सूर्य मंदिर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की जीर्णोद्धार परियोजना की व्याख्या

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने कोणार्क सूर्य मंदिर में एक महत्वपूर्ण संरक्षण अभियान शुरू किया…

9 hours ago

भारत ने ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में “वीएम फ्रेम्स” प्रतियोगिता शुरू की

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर…

12 hours ago

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नादेंडला भास्कर राव का हैदराबाद में निधन

अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नादेंडला भास्कर राव का हैदराबाद में 90 वर्ष की…

13 hours ago

सरकार का ऑनलाइन गेमिंग पर बड़ा फैसला, 1 मई से लागू होंगे नए नियम

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने 22 अप्रैल 2026 को बहुप्रतीक्षित ऑनलाइन गेमिंग नियमों को अधिसूचित…

14 hours ago