
53वें इफ्फी फिल्म फेस्टिवल में चिरंजीवी को इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। बता दे ये समारोह गोवा में चल रहा है। हम सब के फेवरेट चिरंजीवी ने 1978 में आई फिल्म ‘पुनाधिरल्लू’ से डेब्यू किया था। इसके पहले भी चिरंजीवी को 10 फिल्मफेयर अवार्ड भी मिल चुके हैं। वहीं उन्हें चार नंदी पुरस्कार भी मिल चुके हैं।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
बता दें चिरंजीवी फिल्म अभिनेता के साथ-साथ फिल्ममेकर भी हैं। चिरंजीवी ने हिंदी, तमिल और कन्नड़ की फिल्मों में काम किया है। चिरंजीवी को आंध्र प्रदेश राज्य की ओर से सबसे बड़ा फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
बता दें अभिनेता, फिल्म निर्माता होने के साथ-साथ चिरंजीवी राजनीति से भी जुड़े हुए हैं। उन्होंने 2008 में प्रजा राज्यम पार्टी की स्थापना की थी। 2009 में आंध्र प्रदेश के चुनाव में उनकी पार्टी ने 294 में से 18 सीटें में विजय हासिल की थी। उन्होंने अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस पार्टी में कर दिया था। 2011 में चिरंजीवी को टूरिज्म मिनिस्टर भी बनाया गया था।



रेलवे बजट 2026: भारतीय रेलवे को बदलने के...
Union Budget 2026: नया इनकम टैक्स कानून ...
बजट 2026: क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा...

