Categories: Banking

बीसीसीआई ने साइन की बड़ी डील, हर मैच के 4.2 करोड़ रुपये देगा टाइटल स्पॉन्सर IDFC First Bank

बीसीसीआई (BCCI) ने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए नए टाइटल स्पॉन्सर के साथ डील साइन कर ली है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने हर मैच के लिए 4.2 करोड़ रुपये का भुगतान करने की डील साइन की है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) के अलावा केवल सोनी स्पोर्ट्स बीसीसीआई टाइटल स्पॉन्सर की दौड़ में थी। केवल दो कंपनियों के बोली प्रक्रिया में शामिल होने की वजह से बीसीसीआई ने बेस प्राइस घटाकर 2.4 करोड़ रुपये कर दिया था। PayTM से अधिकार लेने के बाद मास्टरकार्ड ने हर मैच 3.8 करोड़ रुपये का भुगतान किया था।

बीसीसीआई और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के बीच कॉन्ट्रेक्ट 1 सितंबर से तीन साल के लिए होगा। समझौते में भारत में 56 अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल होंगे। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय बोर्ड अगले तीन सालों में इस सौदे से 987.84 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित करेगा। बीसीसीआई की टाइटल स्पॉन्सर बोली पर प्रतिक्रिया की कमी मार्केट की खराब स्थिति में बढ़ी हुई कीमतों के कारण थी। बड़ी कंपनियां भारत के बाईलैटरल मैचों के अधिकारों की तुलना में आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) मैचों में ज्यादा दिलचस्पी रखती हैं। लेकिन बोली लगाने वाली कंपनियों को लुभाने के लिए बीसीसीआई ने बेस प्राइस घटाकर 2.4 करोड़ रुपये कर दिया।

PayTM ने साल 2015 में बीसीसीआई की टाइटल स्पॉन्सर डील साइन की थी और हर मैच के लिए 2.4 करोड़ रुपये का भुगतान किया। यह डील साल 2019 में 3.8 करोड़ रुपये पर मैच के हिसाब से फिर से साइन की गई। लेकिन सितंबर में, PayTM ने एक साल बाकी रहते हुए बोर्ड के साथ डील खत्म की। जिसके बाद बीसीसीआई ने मास्टरकार्ड को एक साल के लिए अपने साथ जोड़ा।

Find More News Related to Banking

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

ऑपरेशन हिमसेतु: सेना ने भारत-चीन सीमा के निकट 48 घंटों में जोखिम भरा बचाव अभियान पूरा किया

भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में फँसे 1,400 से ज़्यादा पर्यटकों और स्थानीय लोगों को…

7 hours ago

कलाई-II हाइड्रो प्रोजेक्ट क्या है? कैबिनेट ने ₹14,105 करोड़ की स्वच्छ ऊर्जा योजना को मंज़ूरी दी

भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को मज़बूत करने के लिए, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

7 hours ago

2025 में वैश्विक व्यापार ने नई ऊंचाइयां छुईं: प्रमुख विजेता, हारने वाले और भारत की स्थिति

2025 में वैश्विक व्यापार ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया, क्योंकि सामानों का निर्यात $26.3 ट्रिलियन तक…

7 hours ago

संजय खन्ना BPCL के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बने

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने संजय खन्ना को चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) नियुक्त…

10 hours ago

भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर सीडी गोपीनाथ का निधन

भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक बेहद भावुक पल है, क्योंकि देश के सबसे उम्रदराज…

10 hours ago

राजदूत प्रीति सरन तीन वर्ष के कार्यकाल हेतु संयुक्त राष्ट्र की एक अहम संस्था में पुनर्निर्वाचित

भारत ने अप्रैल 2026 में संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के तहत आने…

10 hours ago