अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत के दिग्गज और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर को पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए ग्लोबल एंबेसडर के रूप में नामित किए गए हैं। आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के शुरू होने के दो दिन ही दिन बचे हैं।
मास्टर ब्लास्टर, जिनके पास अपने करियर में 2003 वनडे वर्ल्ड कप में 11 मैचों में 673 रन बनाने का रिकॉर्ड कायम किया है, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप टूर्नामेंट के उद्घाटन की घोषणा करेंगे।
सचिन 5 अक्टूबर को टूर्नामेंट से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ट्रॉफी लेकर जाएंगे। इसके बाद विश्व कप आधिकारिक तौर पर शुरू हो जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीम पिछले बार की फाइनलिस्ट हैं।
आईसीसी ने विवियन रिचर्ड्स, एबी डिविलियर्स, ऑएन मॉर्गन, एरोन फिंच, मुथैया मुरलीधन, रॉस टेलर, सुरेश रैना, मिताली राज और मोहम्मद हफीज को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
सचिन तेंदुलकर ने 19 साल की उम्र में पहला वर्ल्ड कप खेला था। जब उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लिया तो वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। अभी भी सचिन वर्ल्ड कप में 2000 से ज्यादा रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। किसी एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 663 रन बनाने का रिकॉर्ड भी सचिन के नाम ही दर्ज है। सचिन तेंदुलकर ने छह बार वनडे विश्व कप में भाग लिया है। 1992 में सचिन ने पहली बार वर्ल्ड कप खेला था। आखिरी बार वह 2011 में वर्ल्ड कप में नजर आए थे, तब भारतीय टीम ने दूसरी बार खिताब जीता था।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…
बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…
भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…
भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…
एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…