Categories: Sports

Asian Games 2023: नीरज चोपड़ा ने जीता लगातार दूसरा एशियन गोल्ड

भारत ने एशियन गेम्स 2023 में पुरुषों की भाला फेंक फाइनल में गोल्ड और सिल्वर मेडल हासिल किया। पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के हांगझोऊ के ओलंपिक स्पोर्ट्स पार्क मेन स्टेडियम में आयोजित जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण और किशोर कुमार जेना ने रजत पदक जीता।

इवेंट स्थल पर तकनीकी समस्याओं के कारण नीरज चोपड़ा का पहला थ्रो रद्द कर दिया गया था। उसके बाद उन्होंने अपना पहला थ्रो दोबारा फेंका। नीरज चोपड़ा ने अपने चौथे प्रयास के साथ सीजन का सर्वश्रेष्ठ 88.88 मीटर थ्रो करते हुए एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। वहीं, किशोर कुमार जेना ने न केवल हांगझोऊ में अपना पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय पदक जीता, बल्कि उसी दिन वह एक बार नहीं बल्कि दो बार अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया।

 

नीरज चोपड़ा ने अपने एशियन गेम्स खिताब को किया डिफेंड

नीरज चोपड़ा ने 88.88 मीटर के थ्रो के साथ एशियन गेम्स 2023 का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं भारत के किशोर जेना ने रजत पदक जीता। किशोर जेना ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय पदक जीता और साथ ही मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैंपियन को कड़ी टक्कर दी।

 

नीरज चोपड़ा ने पांचवें प्रयास में फेंका 80.80 मीटर का थ्रो

नीरज चोपड़ा ने अपने पांचवें प्रयास में 80.80 मीटर का थ्रो किया तो वहीं उनका छठा थ्रो फाउल रहा। दूसरी तरफ भारत के किशोर जेना का पांचवां थ्रो फाउल रहा। जबकि पाकिस्तान के मुहम्मद यासिर ने अपने पांचवें प्रयास में 74.13 मीटर का थ्रो फेंका।

 

नीरज चोपड़ा ने तालिका में बनाई शीर्ष पर जगह

भारत के नीरज चोपड़ा ने अपने चौथे प्रयास में 88.88 का थ्रो किया, जबकि किशोर जेना ने अपने चौथे प्रयास में 87.54 का थ्रो करते हुए पिछले थ्रो से बेहतर किया और अपना एक और नया व्यक्तिगत रिकॉर्ड बनाया। बता दें कि नीरज चोपड़ा का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड 89.94 मी है। इस थ्रो के साथ उन्होंने अपने सीजन का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड बनाया है।

 

कांस्य पदक विजेता

जापान के रोडरिक जेनकी डीन ने अपने पांचवें प्रयास में 82.68 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हालांकि वह नीरज चोपड़ा और किशोर कुमार जेना के थ्रो की बराबरी करने में असमर्थ रहे, लेकिन उनके प्रदर्शन ने उन्हें पोडियम पर जगह दिला दी।

 

एशियाई खेल 2023 भाला फेंक: पुरुषों के लिए परिणाम

Rank Athlete Best throw
1 Neeraj Chopra (India) 88.88m
2 Kishore Kumar Jena (India) 87.54m
3 Roderick Genki Dean (Japan) 82.68m
4 Muhammad Yasir (Pakistan) 78.13m
5 Kenji Ogura (Japan) 77.87m
6 Haoran Hu (China) 75.41m
7 Ali Essa I Al Abdulghani (Saudi Arabia) 73.45m
8 Abdulrahman Alazemi (Kuwait) 71.41m
9 Abd Hafiz (Indonesia) 70.89m
10 Chao-Tsun Cheng (Chinese Taipei) 67.03m

Find More Sports News Here

FAQs

भारत में एशियन गेम्स कितनी बार हुए हैं?

भारत ने दो बार अर्थात- 1951 में और 1982 में एशियाई खेलों की मेजबानी की है।

vikash

Recent Posts

विश्व एड्स वैक्सीन दिवस 2024: तारीख, थीम, इतिहास और महत्व

विश्व एड्स वैक्सीन दिवस, जिसे एचआईवी वैक्सीन जागरूकता दिवस के रूप में भी जाना जाता…

1 day ago

अप्रैल में व्यापार घाटा बढ़ा, लेकिन निर्यात ने दर्ज की 1% की वृद्धि

वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद इलेक्ट्रॉनिक्स, रसायन, पेट्रोलियम उत्पाद और फार्मास्यूटिकल्स जैसे क्षेत्रों में मजबूत…

1 day ago

DPIIT ने अप्रैल में ONDC प्लेटफॉर्म पर 7 मिलियन से अधिक लेनदेन की रिपोर्ट दी

ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी), 2021 में शुरू की गई एक डिजिटल बुनियादी ढांचा…

1 day ago

आर्थिक बदलावों के बीच एसबीआई ने अल्पकालिक खुदरा सावधि जमा दरें बढ़ाईं

बढ़ती ऋण मांग और गिरती तरलता के जवाब में, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अल्पकालिक…

1 day ago

ईरान के साथ चाबहार बंदरगाह समझौते पर भारत ने अमेरिकी प्रतिबंधों का उठाया जोखिम

भारत ने पाकिस्तान को दरकिनार कर मध्य एशिया और अफगानिस्तान के साथ व्यापार संबंधों को…

1 day ago

ONDC स्टार्टअप महोत्सव में जुटे दिग्गज स्टार्टअप, 5000 स्टार्टअप्स ने हिस्सा लिया

सरकार द्वारा समर्थित ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) ने भारत के डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र…

1 day ago