Categories: Sports

विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव को मिली ICC की सबसे मूल्यवान टीम में जगह

टी-20 विश्वकप के खत्म होने के बाद आईसीसी ने आज सबसे मूल्यवान टीम (Most Valuable Team) के नाम की घोषणा की है। इस टीम में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का नाम शामिल है। आईसीसी की टीम में 6 अलग-अलग देशों के खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिन्हें ICC Men’s T20 Worlc Cup 2022 में शामिल किया गया है। इसमे विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचे भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के नाम शामिल है। इसके अलावा न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों के नाम भी शामिल हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इंग्लैंड के विकेट कीपर, कप्तान और सलामी बल्लेबाज जोस बटलर, उनके सलामी जोड़दार एलेक्स हेल्स, सैम करन का नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी ग्लेन फिलिप, पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी, जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा भी शामिल हैं। इस टीम का चयन सेलेक्शन पैनल ने किया है, सजिसमे कमेंटेटर इयान बिशप, मेल जोन्स, शिवनारायण चंद्रपॉल, वसीम खान, पार्थ भादुड़ी शामिल हैं।

 

आईसीसी की टीम में विराट कोहली का नाम भी शामिल हैं जिन्होंने इस टी20 विश्वकप की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार 82 रनों की पारी से की थी। उनकी पारी की बदौलत भारत ने अपना विश्वकप अभियान पाकिस्तान के खिलाफ 4 विकेट की जीत के साथ शुरू किया था।

 

वहीं सूर्यकुमार यादव की बात करें तो इस टूर्नामेंट में उन्होंने 239 रन बनाए हैं। उन्होंने विश्वकप में तीन अर्धशतक लगाए, नीदरलैंड के खिलाफ 51 रनों की नाबाद पारी, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 68 रनों की पारी और जिम्बाब्वे के खिलाफ 25 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली। विश्वकप की 6 पारियों में उनका स्ट्राइक रेट 189.68 का रहा। यही नहीं मैन ऑफ द टूर्नामेंट के लिए जिन 9 खिलाड़ियों की लिस्ट आईसीसी ने तैयार की थी, उसमे भी सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली का नाम शामिल था।

 

आईसीसी की मोस्ट वैल्युएबल टी-20 विश्वकप टीम

 

एलेक्स हेल्स

जोस बटलर

विराट कोहली

सूर्यकुमार यादव

ग्लेन फिलिप

सिकंदर रजा

शादाब खान

सैम करन

एनरिक नॉर्किया

मार्क वुड

शाहीन शाह अफरीदी

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

सूर्या मिधा ने तोड़ा मार्क ज़करबर्ग का रिकॉर्ड, बने सबसे युवा सेल्फ मेड बिलियनेयर

फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट में शामिल होने वाले भारतीय मूल के 22वर्षीय सूर्या मिधा…

1 hour ago

चिराग पासवान ने असम में PMFME इनक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ किया

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने 13 मार्च 2026 को सोनितपुर जिले के…

2 hours ago

इसरो की बड़ी सफलता: CE-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रॉकेट प्रौद्योगिकी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते…

2 hours ago

उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण से जापान में अलर्ट, संकट प्रबंधन टीम सक्रिय

उत्तर कोरिया ने 14 मार्च 2026 को पूर्वी सागर की ओर करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइलें…

3 hours ago

डिजिटल मैपिंग को बढ़ावा: सुजल गांव आईडी का शुभारंभ

जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन (JJM) 2.0 के तहत भारत के हर ग्रामीण…

3 hours ago

राष्ट्रपति भवन में ‘पर्पल फेस्ट’: दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों का उत्सव

पर्पल फेस्ट (Purple Fest) का विशेष आयोजन 13 मार्च 2026 को राष्ट्रपति भवन में किया…

4 hours ago