Categories: National

41वां भारत अंतरराष्‍ट्रीय व्‍यापार मेला नई दिल्‍ली के प्रगति मैदान में शुरू

41वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का उद्घाटन सोमवार को प्रगति मैदान में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री सोम प्रकाश एवं अनुप्रिया पटेल भी मौजूद रहेंगी। 14 नवंबर से इस महीने के अंतिम सप्ताह यानी 27 नवंबर तक चलने वाले इस मेले की थीम इस बार ”वोकल फार लोकल, लोकल टू ग्लोबल” रखी गई है। मेले में ”आजादी का अमृत महोत्सव” की भी झलक देखने को मिलेगी। ”वोकल फोर लोकल” अभियान के तहत भारतीय उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। मेले में लगभग 2500 प्रदर्शक शामिल होंगे।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

बता दें कि बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र इस बार इस मेले में भागीदार राज्य हैं जबकि उत्तर प्रदेश और केरल को फोकस राज्य का दर्जा दिया गया है। मेले में 29 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल होंगे। लद्दाख पहली बार भाग ले रहा है। मेले में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, बहरीन, बेलारूस, ईरान, नेपाल, थाईलैंड, तुर्की, यूएई, वियतनाम, चीन, टुनिशिया, लेबनान और रिपब्लिक आफ तुर्की भी प्रतिभाग करेंगे।

 

मेला आयोजक भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (आइटीपीओ) के जनसंपर्क अधिकारी विवेकानंद विवेक ने बताया कि मुख्य आयोजन प्रगति मैदान के नए आडिटोरियम में होगा। मेला देखने के लिए आने वाले लोगों को भैरो मार्ग पर पार्किंग की सुविधा मिलेगी। ट्रो से आने वाले लोगों को सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के बराबर वाले गेट से प्रवेश दिया जाएगा। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के 67 स्टेशन पर टिकट की सुविधा होगी। आइटीपीओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी टिकट खरीद सकेंगे। ध्यान रहे कि 15 दिवसीय मेले में शुरुआती पांच दिन बिजनेस डे होंगे, जिनमें सिर्फ व्यापारी दर्शकों को ही प्रवेश दिया जाएगा। 19 नवंबर से मेला आम लोगों के लिए खोला जाएगा।

Find More National News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago