Categories: Ranks & Reports

Reliance Jio देश का सबसे मजबूत टेलीकॉम ब्रांड

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता रिलायंस जियो को सबसे मजबूत दूरसंचार ब्रांड चुना गया है। ब्रांड बुद्धिमत्ता और डेटा विश्लेषण कंपनी टीआरए ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। टीआरए ने अपने ‘भारत के सर्वाधिक वांछित ब्रांड 2022’ की सूची में कंपनियों को उनकी ब्रांड क्षमता के अनुसार स्थान दिया है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

दूरसंचार कंपनियों की श्रेणी में रिलायंस जियो सबसे ऊपर है। उसके बाद भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया लिमिटेड और फिर बीएसएनएल का स्थान आता है। परिधान श्रेणी में एडिडास शीर्ष ब्रांड रहा। इसके बाद नाइक, रेमंड, एलन सॉली और पीटर इंग्लैंड का स्थान आता है। वहीं वाहन सूची में बीएमडब्ल्यू सबसे ऊपर है जिसके बाद टोयोटा, हुंदै और होंडा का स्थान आता है।

 

बैंकिंग और वित्तीय सेवा सूचकांक में एलआईसी पहले स्थान पर रही है। इसके बाद भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) दूसरे स्थान पर और फिर आईसीआईसीआई बैंक तीसरे स्थान पर है। उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स खंड में एलजी, सोनी और सैमसंग शीर्ष तीन ब्रांड चुने गए हैं। विविध समूहों की सूची में आईटीसी शीर्ष पर है जिसके बाद टाटा और रिलायंस का स्थान है।

 

ऊर्जा सूची में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) सबसे ऊपर है जिसके बाद इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) और अडाणी समूह का स्थान आता है। खाद्य और पेय पदार्थ श्रेणी में, अमूल ब्रांड शीर्ष पर रहा। वहीं रोजमर्रा के उपयोग वाली श्रेणियों में फॉग शीर्ष पर रहा और फिर लैक्मे, निविया एवं कोलगेट का स्थान आता है। इंटरनेट ब्रांड सूची में अमेजन, फेसबुक, फ्लिपकार्ट और गूगल शीर्ष क्रम में हैं।

Find More Ranks and Reports Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago