Home   »   हिमाचल सरकार ने शुरू किया ‘आयुष...

हिमाचल सरकार ने शुरू किया ‘आयुष घर-द्वार’ कार्यक्रम

 

हिमाचल सरकार ने शुरू किया 'आयुष घर-द्वार' कार्यक्रम_3.1

हिमाचल सरकार ने योग का अभ्यास करके होम आइसोलेटेड Covid-19 पॉजिटिव रोगियों को स्वस्थ रखने के लिए ‘आयुष घर-द्वार (Ayush Ghar-Dwar)’ कार्यक्रम शुरू किया है. यह कार्यक्रम आयुष विभाग द्वारा आर्ट ऑफ लिविंग संगठन (Art of Living organisationके सहयोग से शुरू किया गया है. कार्यक्रम में योग भारती के प्रशिक्षक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे. लॉन्च के दौरान राज्य भर से लगभग 80 होम आइसोलेटेड कोविड पॉजिटिव मरीज भी वर्चुअली कनेक्टेड थे.

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

कार्यक्रम के तहत, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे जूम, व्हाट्सएप और गूगल मीट पर लगभग 1000 वर्चुअल ग्रुप बनाए जाएंगे, जो होम आइसोलेशन में COVID पॉजिटिव मरीजों से जुड़ेंगे. इस पहल का उद्देश्य आयुष के माध्यम से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक कल्याण सुनिश्चित करने के लिए एक समग्र स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है.

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल: बंडारू दत्तात्रेय;
  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री: जय राम ठाकुर.

Find More State In News Here

हिमाचल सरकार ने शुरू किया 'आयुष घर-द्वार' कार्यक्रम_4.1

prime_image
QR Code
Scan Me