Home   »   हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में लॉन्च...

हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में लॉन्च किया EV स्कूटर Vida V1

हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में लॉन्च किया EV स्कूटर Vida V1_3.1

हीरो मोटोकॉर्प ने अपना मोस्ट अवेटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा V1 (Vida V1) लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसे दो वैरिएंट विडा V1 प्रो और विडा V1 प्ल्स में लॉन्च किया है। इन स्कूटर को ग्लोबली लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.45 लाख रुपए है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला ओला इलेक्ट्रिक, एथर एनर्जी, TVS आईक्यूब और बजाज चेतक से होगा। कंपनी का कहना है कि अपने अपने सेगमेंट में कई बेहतरीन फीचर्स से लैस है। इसमें टच स्क्रीन डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, कीलेस कंट्रोल और अलॉय व्हील जैसे फीचर्स दिए हैं।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

विडा V1 प्लस की कीमत

 

विडा V1 प्लस की कीमत 1.45 लाख रुपए और विडा V1 प्रो की कीमत 1.59 लाख रुपए है। इनकी बुकिंग 10 अक्टूबर से शुरू होगी। इन्हें 2499 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ बुक किया जा सकता है। स्कूटर्स की डिलिवरी दिसंबर के दूसरे सप्ताह में शुरू होगी। फिलहाल इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को दिल्ली, बेंगलुरु और जयपुर में बेचा जाएगा।

 

इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड

 

विडा V1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है। कंपनी का कहना है कि 1.2 किलोमीटर प्रति मिनट की दर से स्कूटर की बैटरी चार्ज होती है। IDC के मुताबिक, इस ई-स्कूटर को फुल चार्ज में 165 किलोमीटर तक चला पाएंगे। यह 3.2 सेकेंड में 0-40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेता है। हीरो मोटोकॉर्प का इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी को लेकर कहना है कि ये पूरी तरह सेफ है। बैटरी को 2 लाख किलोमीटर, 25 हजार घंटे, हाई टेम्प्रेचर पर टेस्ट किया गया है।

 

Find More Miscellaneous News Hereहीरो मोटोकॉर्प ने भारत में लॉन्च किया EV स्कूटर Vida V1_4.1

prime_image
QR Code
Scan Me