Categories: Sci-Tech

गूगल ने ChatGPT को टक्कर देने उतारा अपना एआई चैटबॉट ‘बार्ड’

अल्फाबेट के स्वामित्व वाली कंपनी गूगल ने एआई चैटबॉट ChatGPT को टक्कर देने की तैयारी कर ली है। कंपनी इसके लिए अपनी एआई चैटबॉट सर्विस को डेवलप कर रही है। इस चैटबॉट का नाम बार्ड (Bard) है, जिसे फिलहाल यूजर्स के फीडबैक के लिए जारी किया गया है। कंपनी आने वाले हफ्तों में इसे सभी के लिए जारी कर सकती है। इसकी पुष्टि अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने खुद की है।

 

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

अल्फाबेट और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि कंपनी यूजर्स का फीडबैक लेने के लिए बार्ड नामक एक कन्वर्सेशनल एआई सर्विस को शुरू कर रही है। टेस्टिंग के बाद आने वाले हफ्तों में इसकी सार्वजनिक रिलीज होगी। गूगल के सीईओ ने कहा कि बार्ड यूजर्स के फीडबैक और वेब पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर ज्ञान प्राप्त करेगा।

 

एआई चैटबॉट

 

एक्सपेरिमेंटल कन्वर्सेशनल एआई सर्विस बार्ड को LaMDA (लैंग्वेज मॉडल और डायलॉग एप्लिकेशन) से संचालित किया गया है। बता दें कि लैम्डा गूगल का एक एआई चैटबॉट है, जो इंसानों की तरह सोच सकता है। कंपनी ने इसे दो साल पहले ही पेश किया था। पिचाई ने कहा कि कंपनी का नया एआई चैटबॉट बार्ड की क्षमताओं के बारे में कहा कि इसको कंपनी के बड़े लैंग्वेज मॉडल की पावर, बुद्धिमत्ता और रचनात्मकता के संयोजन से लैस किया जाएगा।

कंपनी शुरू में LaMDA के हल्के मॉडल वर्जन के साथ टेस्टर के लिए AI सिस्टम को रोल आउट कर रही है। भविष्य के इसके एआई सिस्टम को और बेहतर बनाने के लिए काम किया जाएगा।

 

इसे देगा टक्कर

 

कंपनी ने नए एआई चैटबॉट बार्ड को OpenAI के ChatGPT को टक्कर देने के लिए पेश किया है। बता दें कि चैटजीपीटी टिक टॉक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म को पछाड़ते हुए इतिहास में सबसे तेजी से बढ़ने वाला यूजर एप्लिकेशन बन गया है। ChatGPT ने लॉन्च के दो महीने बाद ही जनवरी में 100 मिलियन मासिक एक्टिव यूजर्स तक पहुंच बना ली है।

 

3,299 करोड़ रुपये का निवेश

 

Google ने हाल ही में Anthropic में 400 मिलियन डॉलर यानी लगभग 3,299 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस निवेश की रिपोर्ट पर Google और Anthropic में से किसी ने टिप्पणी नहीं की है, हालांकि दोनों ने साझेदारी की घोषणा जरूर की है। इस साझेदारी के तहत ChatGPT जैसा एआई टूल तैयार होगा। बता दें कि जनवरी 2021 में एंथ्रोपिक एआई ने ओपनएआई के बेतहाशा लोकप्रिय चैटजीपीटी के प्रतिद्वंद्वी क्लाउड नामक एक नए चैटबॉट का टेस्ट भी किया था।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

गुड फ्राइडे 2026: जानें क्यों नहीं बोलते हैं ‘हैप्पी गुड फ्राइडे’?

गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के सबसे पवित्र दिनों में से एक है। वर्ष 2026 में…

2 hours ago

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

18 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

18 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

19 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

19 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

19 hours ago