Categories: Economy

जनवरी में भारत की बेरोजगारी दर चार महीने के निचले स्तर 7.14% पर आ गई

बेरोजगारी दर (Unemployment rate) के मोर्चे पर सरकार को काफी राहत मिली है। जनवरी महीने में देश में बेरोजगारी दर में बड़ी गिरावट देखने को मिली है, जिसके बाद यह आंकड़ा 4 महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गया है। जनवरी महीने में आंकड़ा 7.14 फीसदी रहा है। सीएमआईई (CMIE) की तरफ से आंकड़ा जारी कर इस बारे में बताया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

गैर-सरकारी संस्था ‘सेंटर फॉर मॉनिटरिंग ऑफ इंडियन इकनॉमी’ (CMIE) के जनवरी, 2023 के आंकड़े बताते हैं कि इस महीने में बेरोजगारी दर 7.14 फीसदी रही है। इसके पहले दिसंबर, 2022 में बेरोजगारी दर 8.30 फीसदी पर थी। आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी में शहरी बेरोजगारी दर 8.55 फीसदी रही जबकि ग्रामीण बेरोजगारी दर 6.43 फीसदी थी।

 

सबसे ज्यादा बेरोजगारी?

 

बता दें सबसे ज्यादा 21.8 फीसदी बेरोजगारी जम्मू- कश्मीर में रही है। उसके बाद हरियाणा में 21.7 फीसदी और राजस्थान में 21.1 फीसदी बेरोजगारी दर्ज की गई है। दिल्ली में 16.7 फीसदी, गोवा में 16.2 फीसदी, असम में 16.1 फीसदी और त्रिपुरा में 16 फीसदी बेरोजगारी दर रही है।

 

सबसे कम बेरोजगारी दर

इसके साथ ही दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में सबसे कम 0.5 फीसदी बेरोजगारी दर रही है। ओडिशा में यह संख्या 1.5 फीसदी, तमिलनाडु में 1.8 फीसदीऔर मध्य प्रदेश में 1.9 फीसदी रही है। सीआईईएल एचआर सर्विसेज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी आदित्य नारायण मिश्रा ने कहा कि बेरोजगारी दर पिछले कुछ महीनों में विभिन्न आर्थिक एवं भू-राजनीतिक कारकों से घटी है।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago