
Google ने 74वें गणतंत्र दिवस (74th Republic Day) पर भारत के लोगों को बधाई देने के लिए एक नया डूडल जारी किया है। हर साल 26 जनवरी को मनाया जाने वाला गणतंत्र दिवस स्वतंत्र भारत के इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना है। यह भारत के संविधान (constitution of India) के लागू होने की याद दिलाता है जो 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ और देश को एक गणतंत्र बना दिया। दिन का मुख्य आकर्षण गणतंत्र दिवस परेड है जो राजपथ, दिल्ली से शुरू होती है और इंडिया गेट पर समाप्त होती है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
गूगल ने अपने होमपेज पर एनिमेशन के जरिए एक डूडल बनाया है। इस गूगल डूडल में एक पेपर आर्टवर्क नजर आ रहा है, जिसे गुजरात के अहमदाबाद के गेस्ट आर्टिस्ट पार्थ कोथेकर ने तैयार किया है। आज के गूगल डूडल (Google Doodle) में गणतंत्र दिवस परेड के कई तत्व देखने को मिले। इसमें राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, सीआरपीएफ मार्चिंग दल और मोटरसाइकिल सवार नजर आ रहा हैं।
डूडल में एक भारत की छवि देखने को मिल रही है। इस आर्ट में घुड़सवार, सीआरपीएफ की मार्चिंग, भारत का राष्ट्रीय पक्षी- मोर भी नजर आ रहा हैं। गूगल ने डूडल के जरिए 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत की संस्कृति और परंपरा को दर्शाया है। इस साल के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी है।



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘Women in A...
World Sleep Day 2026:अच्छी नींद क्यों है...
लाड़ली बहना योजना: 34वीं किस्त की राशि म...

