अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर को दुनिया का सबसे अधिक देखा जाने वाला धार्मिक स्थल घोषित किया गया है. ब्रिटेन की वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस संस्था ने स्वर्ण मंदिर को पूरी दुनिया में मोस्ट विजिटिड प्लेस ऑफ द वर्ल्ड का पुरस्कार दिया.
डब्ल्यूबीआर इंडिया के महासचिव सुरभि कौल और डब्ल्यूबीआर पंजाब के अध्यक्ष रणदीप सिंह कोहली ने अमृतसर में तेजा सिंह समुंदर हॉल में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के मुख्य सचिव रूप सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को यह पुरस्कार प्रदान किया.
IBPS PO मुख्य परीक्षा के लिए उपरोक्त समाचार से परीक्षा उपयोगी तथ्य –
- स्वर्ण मंदिर अमृतसर, पंजाब में है.
- पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह हैं.
स्रोत- हिंदुस्तान टाइम्स



मातृत्व अवकाश पर बड़ा बदलाव: गोद लेने वा...
नारियल उत्पादन में भारत बना विश्व का नंब...
भारत में स्टार्टअप क्रांति: 2.12 लाख से ...

