Categories: Uncategorized

केंद्र सरकार रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए शुरू करेगी “गरीब कल्याण रोज़गार अभियान”

भारत सरकार द्वारा बिहार के खगड़िया जिले के ब्लॉक बेलदौर के ग्राम तेलिहार से “गरीब कल्याण रोज़गार अभियान” शुरू किया जाएगा। यह एक विशाल ग्रामीण सार्वजनिक कार्य योजना है जो वापस आने वाले प्रवासी श्रमिकों सहित ग्रामीण नागरिकों को सशक्त बनाने और आजीविका के अवसर प्रदान करने काम करेगी। इस कार्यक्रम में छह राज्यों के 116 जिलों के गांवों में कॉमन सर्विस सेंटर और कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम जोड़ा जाएगा। छह राज्य हैं: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, झारखंड और बिहार
“गरीब कल्याण रोज़गार अभियान” 125 दिनों तक चलने वाला अभियान होगा, जो मिशन मोड में काम करेगा। यह 12 विभिन्न मंत्रालयों / विभागों जैसे ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पर्यावरण, रेलवे, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, सड़क परिवहन और राजमार्ग, खान, पेयजल और स्वच्छता, दूरसंचार, कृषि, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा, और सीमा सड़कें का एक समन्वित प्रयास होगा।
इस अभियान में 50 हजार करोड़ रुपये के फंड से एक तरफ प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने के लिए विभिन्न प्रकार के 25 कार्यों का तीव्र और केंद्रित होकर क्रियान्वयन होगा, तो वहीँ दूसरी ओर देश के ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

ब्लैंका व्लासिक वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026 की ग्लोबल एम्बेसडर नियुक्त

मशहूर TCS वर्ल्ड 10k बेंगलुरु रेस (TCS World 10k Bengaluru race) 26 अप्रैल 2026 को…

13 mins ago

Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म ‘बॉब संवाद’ शुरू किया

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने…

3 hours ago

INS सुनयना माले पहुंचा, भारत-मालदीव समुद्री सहयोग मजबूत

भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…

4 hours ago

महाराष्ट्र में नई हेल्थ पहल: ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ योजना शुरू

विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…

4 hours ago

मार्च 2026 में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गुरुग्राम शीर्ष पर

भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…

5 hours ago

PM मुद्रा योजना ने लघु और सूक्ष्म उद्यमियों को शसक्त बनाने के 11 वर्ष पूरे किये

भारत, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के 11 सफल वर्ष मना रहा है। यह एक प्रमुख…

5 hours ago