Home   »   केंद्र सरकार ने समूचे नगालैंड को...

केंद्र सरकार ने समूचे नगालैंड को अगले 6 महीने के लिए “अशांत क्षेत्र” किया घोषित

केंद्र सरकार ने समूचे नगालैंड को अगले 6 महीने के लिए "अशांत क्षेत्र" किया घोषित_3.1
भारत सरकार द्वारा समूचे नागालैंड को “अशांत क्षेत्र” घोषित कर दिया गया है। यह घोषणा अगले छह महीने यानि दिसंबर के अंत तक के लिए की गई है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि केंद्र सरकार का मानना है कि इस समय पूरा नागालैंड इतना अशांत और खतरनाक स्थिति में है कि आम लोगों की मदद एवं सुरक्षा के लिए सशस्त्र बलों की मदद आवश्यक है। 
नागालैंड को लगभग छह दशकों से सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (AFSPA) के दायरे में रखा गया है। सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (AFSPA), सशस्त्र बलों को “सार्वजनिक व्यवस्था को बनाए रखने” के लिए जरुरत पड़ने पर तलाशी और गिरफ्तारी करने और गोली चलाने का अधिकार देता है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • नागालैंड के मुख्यमंत्री: नेफिउ रियो; राज्यपाल: आर.एन. रवि.

prime_image
QR Code
Scan Me