Categories: Sports

टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने की संन्यास की घोषणा

 

टेनिस के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर ने 15 सितंबर को पेशेवर टेनिस से संन्यास की घोषणा की। 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन इस साल लंदन में लेवर कप के बाद संन्यास ले लेंगे। दुनिया में अब तक के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक, फेडरर ने अपने पीछे ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जिसको हासिल कर पाना बहुत मुश्किल होगा।

 

यह खबर अमेरिकी ओपन के समाप्त होने के बाद आयी है जिसे 23 बार की मेजर चैम्पियन सेरेना विलियम्स के करियर का अंतिम टूर्नामेंट माना जा रहा है। फेडरर के इस फैसले से टेनिस में एक युग का समापन हो जायेगा। फेडरर ने 41 साल की उम्र में टेनिस को अलविदा कहने का फैसला किया। 20 ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुके फेडरर जुलाई 2021 में विम्बलडन में खेलने के बाद कोर्ट पर नहीं उतरे हैं।

फेडरर ने ट्विटर पर पोस्ट किया कि अगले हफ्ते लंदन में लीवर कप उनका अंतिम पेशेवर टूर्नामेंट होगा। यह एक टीम स्पर्धा है जिसे उनकी प्रबंधन कंपनी आयोजित करती है। फेडरर का अंतिम मैच सात जुलाई 2021 में था, जब वह सेंटर कोर्ट पर विम्बलडन क्वार्टरफाइनल में हुबर्ट हुर्काज से हार गये थे।

 

रोजर फेडरर के बारे में

 

  • बसेल शहर में 8 अगस्त 1981 को जन्मे रोजर 1992-93 में अपने शहर में आयोजित स्विस इंडोर टूर्नामेंट में बॉल उठाते (बॉल ब्वॉय) थे।
  • साल 1996 में उन्होंने जूनियर लेवल पर अपना पहला टूर्नामेंट खेला। तब वे 14 साल के थे।
  • दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में से एक फेडरर ने टूर स्तर के 103 खिताब जीते है। एकल मैचों में 1,251 जीत के साथ वह 1968 में शुरू हुए ओपन युग में जिमी कॉनर्स के बाद दूसरे स्थान पर हैं।
  • फेडरर के रिकॉर्ड की लंबी फेहरिस्त में सबसे अधिक उम्र में एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचना शामिल है। उन्होंने 2018 में 36 साल की उम्र में पहले स्थान पर वापसी की थी।
  • फेडरर ने 2003 में विम्बलडन के तौर पर जब अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीता था तब पुरुषों में सबसे ज्यादा एकल ग्रैंड स्लैम का रिकॉर्ड पीट सैम्प्रास का था।
  • रोजर फे़डरर ने 20 ग्रैंड स्लैम ख़िताब अपने नाम किए। उन्होंने अपना पहला ग्रैंड स्लैम ख़िताब विम्बलडन के रूप में 2003 में जीता था।
  • अपने करियर के दौरान फेडरर ने 6 ऑस्ट्रेलियन ओपन, एक फ़्रेंच ओपन, 8 विम्बल्डन और पांच यूएस ओपन टूर्नामेंट जीते हैं।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago