Categories: State In News

Smart City के बाद अब डिजिटल सिटी बनेगा इंदौर

 

इंदौर दुनिया का पहला ऐसा शहर होगा, जहां हर व्यक्ति का अपना एक डिजिटल एड्रेस होगा। यानी अब इंदौर में किसी एड्रेस को खोजना बहुत ही आसान हो जाएगा। आप को सिर्फ व्यक्ति का कोड डालना होगा और आपको उसके घर की लोकेशन मिल जाएगी। इंदौर पूरी तरह से डिजिटल एड्रेसिंग सिस्टम लागू करके इतिहास रचेगा, ऐसा करने वाला यह भारत का पहला शहर बन जाएगा।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

मुख्य बिंदु

 

  • रिपोर्ट के अनुसार, अव्यवस्थित एड्रेसिंग सिस्टम की वजह से देश को हर साल 75 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुक़सान होता है। इसे देखते हुए इंदौर के कुछ युवाओं ने एक ऐसा ऐप बनाया है, जिससे किसी भी एड्रेस को आसानी से ढूंढा जा सकता है।
  • ‘पता’ नाम का यह मोबाइल ऐप आपके लंबे और पेचीदा एड्रेस को एक छोटे से डिजिटल एड्रेस कोड में कन्वर्ट कर देगा। ताकि जब भी कोई इस कोड़ को डाले तो उसे आपके एड्रेस की सटीक जानकारी उसे मिल जाए।
  • इस फ्री मोबाइल ऐप का सबसे ज्यादा फायदा ई-कॉमर्स, कूरियर सर्विस, डिलिवरी करने वाले और विजिटर्स को होगा, जिन्हें एड्रेस ढूंढने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती थी।

 

एमओयू के बारे में:

 

  • इस एमओयू में कहा गया है कि पता ऐप का इस्तेमाल सभी सरकारी एजेंसियों और आपातकालीन सेवाओं जैसे पुलिस, दमकल विभाग और एम्बुलेंस द्वारा किया जाएगा।
  • ई-केवाईसी और बैंकिंग जियोटैगिंग जैसी जरूरी सेवाओं के लिए पता एप का इस्तेमाल किया जाएगा। पता ऐप व्यवसाय में सभी के लिए सुलभ होगा।
  • पता ऐप के आने से होम डिलिवरी करने वाली कंपनियों को तो फायदा होगी ही, साथ ही इससे पर्यावरण को भी फायदा होगा।
  • इस ऐप से किसानों को बीज, खाद और तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। साथ ही यह ऐप ड्रोन से डिलिवरी करने में भी अहम रोल निभाएगा।

Find More State In News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago