Home   »   फैशन डिजाइनर रोहित बल का 63...

फैशन डिजाइनर रोहित बल का 63 साल की उम्र में निधन

भारत के मशहूर फैशन डिजाइनरों में से एक रोहित बल का निधन हो गया है। डिजाइनर 63 साल के थे और उन्होंने ठीक 2 हफ्ते पहले अपना फैशन शो भी किया था। फैशन डिजाइन काउंसिल ने उनकी मौत की पुष्टि की है। जिसके बाद से ही फैशन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

FDCI के थे संस्थापक सदस्य

FDC ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर डिजाइनर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। रोहित फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (FDCI) के संस्थापक सदस्य थे। ऐसे में फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनके निधन पर दुख जता रहे हैं।

लैक्मे फैशन वीक में आए थे नजर

बता दें कि दो हफ्ते पहले ही रोहित ने मुंबई में लैक्मे फैशन वीक में अपना फाइनल कलेक्शन पेश किया था। जिसमें अनन्या पांडे ने उनके लिए रैंप वॉक किया। वहीं, पिछले दिसंबर में उन्हें हृदय से संबंधी समस्याओं के लिए गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां वेंटिलेटर पर उन्होंने अपनी जिंदगी की जंग जीती और ठीक होकर वापस काम पर लौटे थे। लेकिन, अब 1 नवंबर को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

prime_image

TOPICS: