Categories: Sports

भारतीय क्रिकेटर फैज फजल ने लिया पेशेवर क्रिकेट से संन्यास

विदर्भ के सबसे सफल कप्तान फैज फजल ने घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। वीसीए सिविल लाइंस स्टेडियम में हरियाणा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के चौथे दिन सोमवार को दो दशकों से अधिक के शानदार करियर में आखिरी बार मैदान पर उतरे। फैज फजल ने दो बार विदर्भ को ट्रॉफी जिताई है।

वीसीए सिविल लाइंस स्टेडियम में जब फैज फजल विदर्भ के लिए आखिरी बार बल्लेबाजी करने उतरे तो दोनों टीमों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। 18 साल की उम्र में 17 दिसंबर 2003 को विदर्भ क्रिकेट ग्राउंड पर अपना पहला रणजी मैच खेला था। रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करते हुए फैज ने 151 रन बनाए थे। रेलवे में कुछ समय के लिए स्थानांतरित होने के बाद फैज वापस विदर्भ में आ गए।

शानदार करियर पर एक नजर

  • फैज की कप्तानी में विदर्भ ने लगातार रणजी ट्रॉफी और ईरानी कप जीत हासिल की
  • प्रथम श्रेणी क्रिकेट में विदर्भ के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी
  • 137 घरेलू मैचों में 41.36 की औसत से 24 शतक और 39 अर्द्धशतक के साथ 9,183 रन बनाए हैं
  • 108 रणजी मैचों में विदर्भ का प्रतिनिधित्व करते हुए 7,693 रन बनाए
  • 113 लिस्ट ए मैचों में 10 शतक और 22 अर्द्धशतक के साथ 3,641 रन बनाए

 

डेब्यू मैच ही बना आखिरी इंटरनेशनल मैच

गौरतलब हो कि फैज ने उस टीम का नेतृत्व किया जिसने विदर्भ क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय लिखा। उन्होंने 2017-18 और 2018-19 में विदर्भ को रणजी ट्रॉफी और ईरानी कप जीत दिलाई। फैज ने कोच चंद्रकांत पंडित के साथ मिलकर विदर्भ को घरेलू सर्किट में कमजोर टीम से एक ताकतवर टीम में बदल दिया। फैज ने केवल एक अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेला है। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में नाबाद 55 रन बनाए।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

1 month ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

1 month ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

1 month ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

1 month ago