दलीप ट्रॉफी के फाइनल मैच के पहली पारी में पिछड़ने के बाद वेस्ट जोन ने शानदार वापसी करते हुए टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। वेस्ट जोन ने फाइनल मैच में साउथ जोन को 294 से करारी शिकस्त दी। मैच में साउथ जोन को 259 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसका पीछा करते हुए साउथ जोन की टीम ने खेल के आखिरी दिन 234 रन पर सिमट गई। कल के अविजित बल्लेबाज रवि तेजा ने 53 रन बनाए लेकिन इससे वह हार का अंतर ही कम कर सके।
वेस्ट जोन की तरफ से बाएं हाथ के स्पिनर शम्स मुलानी ने 51 रन देकर चार विकेट लिए। उनके अलावा जयदेव उनादकट और अतीत सेठ ने दो-दो विकेट हासिल किए। वेस्ट जोन की इस बड़ी जीत में यशस्वी जायसवाल (दूसरी पारी में 265 रन) और सरफराज खान (दूसरी पारी में 127 रन) तथा उनादकट की अगुवाई वाले गेंदबाजी आक्रमण ने अहम भूमिका निभाई। पहली पारी में 57 रन से पिछड़ने के बाद वेस्ट जोन ने अपनी दूसरी पारी को चार विकेट पर 585 रन के विशाल स्कोर पर समाप्त घोषित किया था। वेस्ट जोन ने अपनी पहली पारी में 270 रन बनाए थे जिसके जवाब में साउथ जोन ने 327 रन बनाकर बढ़त हासिल की थी।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]सुनील नरेन IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) के इतिहास में सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले विदेशी…
भारतीय सेना (Indian Army) की मारक क्षमता को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा…
रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया (Vijaypat Singhania) का मुंबई में 87 वर्ष की…
बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार का सफर बेहद दिलचस्प और उतार-चढ़ाव भरा रहा है।…
बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार का 20 साल का कार्यकाल आज यानी…
क्या आप जानते हैं कि भारत दुनिया के सबसे बड़े कच्चे तेल उपभोक्ताओं में से…