एफएमसीजी दिग्गज ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) के मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव हुआ है। कंपनी ने अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है और ये जिम्मेदारी रजनीत कोहली (Rajneet Kohli) को मिली है। कोहली 26 सितंबर 2022 अपना पदभार संभालेंगे। कोहली ब्रिटानिया के नए कार्यकारी उपाध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर वरुण बेरी को रिपोर्ट करेंगे। कोहली की नियुक्ति के साथ ही कंपनी के बोर्ड ने बेरी को तत्काल प्रभाव से कंपनी का कार्यकारी उपाध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर भी नियुक्त कर दिया।
रजनीत कोहली ने एशियन पेंट्स में 6 साल, कोका-कोला में 14 साल और जुबिलेंट फूडवर्क्स में 3 साल से अधिक समय तक काम किया है। कोहली इससे पहले भारत में 1450 से अधिक डोमिनोज रेस्तरां (Domino’s restaurants) की कमान संभाल रहे थे। उन्हें फूड एंड रिटेल इंडस्ट्रीज में 24 वर्षों से अधिक का अनुभव है।
14,000 करोड़ रुपये के रेवेन्यू के साथ ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज भारत के पसंदीदा ब्रांड्स जैसे गुड डे, टाइगर, न्यूट्रीचॉइस, मिल्क बिकिस, मैरी गोल्ड, लिटिल हार्ट्स और अन्य का प्रोडक्शन करती है। फूड सेक्टर की इस बड़ी कंपनी ब्रिटानिया (Britannia) की शुरुआत 100 साल से भी पहले 1892 में हुई थी।
यह असाधारण वैज्ञानिक सफलता तब मिली है, जब 'नाइट पैरेट' (Night Parrot) नामक पक्षी को—जिसे…
शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण विकास के तौर पर, बेंगलुरु के जल प्राधिकरण…
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने महिला क्रिकेट में बदलाव लाने के लिए एक बड़ा कदम…
UK के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मिलकर एक नई…
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) खड़गपुर ने AI-सक्षम भूवैज्ञानिक और खनन प्रणालियों के लिए 'विक्रम…
पश्चिम एशिया में जारी तनाव को देखते हुए, भारत सरकार ने 'RELIEF' (Resilience & Logistics…