Home   »   प्रौद्योगिकी विभाग ने एक प्रतिक्रिया केंद्र...

प्रौद्योगिकी विभाग ने एक प्रतिक्रिया केंद्र के रूप में “CAWACH” की स्थापना को दी मंजूरी

प्रौद्योगिकी विभाग ने एक प्रतिक्रिया केंद्र के रूप में "CAWACH" की स्थापना को दी मंजूरी |_3.1
भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए एक प्रतिक्रिया के रूप में कवच” की स्थापना को मंजूरी दे दी है। CAWACH से तात्पर्य Centre for Augmenting WAR with COVID-19 Health Crisis अर्थात COVID-19 स्वास्थ्य संकट से युद्ध परिवर्धन के लिए केंद्र से है। सोसाइटी फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (SINE), IIT बॉम्बे में 56 करोड़ रुपये की कुल लागत से रैपिड रिस्पॉन्स सेंटर “CAWACH” स्थापित किया गया है।
COVID-19 स्वास्थ्य संकट से युद्ध परिवर्धन के लिए केंद्र (Centre for Augmenting WAR with COVID-19 Health Crisis) से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य:
COVID-19 स्वास्थ्य संकट से युद्ध परिवर्धन के लिए केंद्र (CAWACH) को एक प्रतिक्रिया के रूप में उन नवोन्मेषों तथा स्टार्ट-अप्स की खोज करने, मूल्यांकन करने एवं सहायता करने के लिए स्थापित किया गया है जो कोविड-19 की चुनौतियों का समाधान करती हैं। CAWACH केंद्र का लक्ष्य संभावित स्टार्ट-अप्स को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराने का होगा जो अगले छह महीने की अवधि के दौरान बाजार में परियोजनयोग्य हैं। यह कोविड-19 के प्राथमिकता वाले समाधानों के चिन्हित क्षेत्रों में इन उत्पादों एवं साल्यूशंस के परीक्षण, जांच तथा बाजार तैनाती के लिए भारत भर के नेटवर्कों को पहुंच प्रदान करेगा।
prime_image
QR Code
Scan Me