Home   »   आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम में हुआ...

आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम में हुआ पहले दिशा पुलिस स्टेशन का उद्घाटन

आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम में हुआ पहले दिशा पुलिस स्टेशन का उद्घाटन_2.1
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने राजामहेन्द्रवरम शहर में देश के पहले दिशा पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया। एक आदर्श स्टेशन हैं जिसका उद्देश्य बलात्कार, यौन उत्पीड़न और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम, 2012दिशा पुलिस स्टेशन  की महिला पीड़ितों के लिए जल्द से जल्द न्याय दिलाना है।

इस नए दिसा पुलिस स्टेशन में मोबाइल किट, चिकित्सा और वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र करने के लिए एक परामर्शदाता, और स्टेशन पर आने वाले पीड़ितों की मदद करने के लिए देख-भाल करने वाले कर्मी उपलब्ध होंगे। ये पुलिस स्टेशन शेष 17 पुलिस जिलों और आयुक्तालय को आंध्र प्रदेश में स्थापित किया जाएगा।
आंध्र प्रदेश राज्य सरकार ने नवंबर 2019 में हैदराबाद में एक पशु चिकित्सक हुए बलात्कार और हत्या के बाद दिशा अधिनियम लागू किया। दिशा अधिनियम यौन उत्पीड़न के मामलों की त्वरित जांच और परीक्षण सुनिश्चित करने के लिए लागू किया गया हैं। इस अधिनियम में बलात्कार या गैंगरेप के मामले में मृत्युदंड का प्रावधान किया गया है। नए कानून के तहत, आंध्र प्रदेश सरकार ऐसे मामलों के त्वरित जाँच के लिए प्रत्येक जिले में 13 विशेष अदालतें शुरू कर रही है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बिस्वभूषण हरिचंदन आंध्र प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल हैं।
  • आंध्र प्रदेश की राजधानी: अमरावती
  • जगनमोहन रेड्डी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता हैं।
prime_image
QR Code
Scan Me