Categories: Schemes

दिल्ली के उपराज्यपाल ने ‘सामुदायिक पुलिस पहल’ की शुरुआत की

दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने लोगों को दिल्ली पुलिस की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करने के वास्ते एक सामुदायिक पुलिस पहल की शुरुआत की। उपराज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 72वें जन्मदिन के अवसर पर इंडिया गेट पर आयोजित ‘सेवा दिवस’ कार्यक्रम में ‘वी केयर’ पहल का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य दिल्ली पुलिस की विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाना है ताकि जनता के साथ अधिक से अधिक समन्वय बनाकर रखा जा सके और पुलिस जनसंपर्क स्थापित किया जा सके।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

दिल्ली पुलिस द्वारा आयोजित इस समारोह में उपराज्यपाल ने निवारक और मानवीय पुलिसिंग के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पीपल-पुलिस इंटरफेस के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम जिसमें पुलिस बैंड द्वारा गायन भी शामिल होगा, छात्रों, आरडब्ल्यूए, एमडब्ल्यूए, वरिष्ठ नागरिकों और अन्य को आकर्षित करेगा। उन्होंने दिल्ली पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सामुदायिक आउटरीच पहल बच्चों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और विदेशी पर्यटकों को सुरक्षा प्रदान करने में मदद करती है।

 

”वी केयर” पहल

 

”वी केयर” पहल के तहत सभी जिला उपायुक्त अगले तीन महीनों के लिए प्रत्येक शनिवार और रविवार को अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न सामुदायिक पुलिस गतिविधियों का आयोजन करेंगे। वे 30 चयनित स्थानों पर स्कूली बच्चों और आरडब्ल्यूए, एमडब्ल्यूए सदस्यों के पुलिस थानों के दौरे की व्यवस्था भी करेंगे और प्रश्नोत्तरी सत्रों के माध्यम से और सामुदायिक चर्चा के माध्यम से उपयोगी जानकारी का प्रसार करके उनके साथ सार्थक बातचीत करेंगे।

 

Find More News Related to Schemes & Committees

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा

एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने अपना पाँच…

2 hours ago

विनय टोंसे ने YES Bank के प्रबंध निदेशक, सीईओ का पदभार संभाला

निजी क्षेत्र के यस बैंक ने कहा कि विनय मुरलीधर टोंसे ने तीन साल के…

2 hours ago

संसद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के महाभियोग को खारिज किया

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया महाभियोग प्रस्ताव संसद के दोनों…

2 hours ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 – विषय, तिथि, महत्व और समारोह

विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस केवल…

2 hours ago

दिव्या सिंह ने रचा इतिहास, साईकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंच कर बनाया रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश की दिव्या सिंह ने एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि उन्होंने सिर्फ़…

3 hours ago

सबसे अच्छी पानी की गुणवत्ता वाले शीर्ष देश, नाम देखें

साफ़ और सुरक्षित पीने का पानी इंसानी ज़िंदगी के लिए सबसे ज़रूरी चीज़ों में से…

4 hours ago