डाबर इंडिया (Dabur India) जो देश की पुरानी एफएमसीजी कंपनी यानी कि रोज की जरूरतों के लिए यूज होने वाले प्रोडक्ट्स बनाती है, वो जल्द अब मसाला मार्केट में दस्तक देने को तैयार है। इसके लिए डाबर कंपनी ने बादशाह मसाला (Badshah Masala) की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदकर कंपनी का मालिकाना हक हासिल कर लिया है। जिसके लिए दोनों ही कंपनी ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया है।
Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks
शेयर मार्केट को दी गई जानकारी के मुताबिक बादशाह मसाले के साथ हुआ 51 फीसदी का समझौता करीब 587.52 करोड़ रुपए में किया गया है। डाबर ने बादशाह मसाला प्राइवेट लिमिटेड के साथ एग्रिमेंट पर साइन किए हैं। ऐसे में बादशाह पर डाबर इंडिया का मालिकाना हक हो जाएगा, जिसके बाद अब मसालों के बाजार में भी डाबर की एंट्री होना तय हो गया है।
दोनों कंपनियों के बीच हुए इस सौदे के बाद जारी किए गए साझा बयान में कहा गया कि डाबर इंडिया ने बादशाह मसाले के 51 फीसदी इक्विटी खरीद ली है। ऐसे में डाबर के पास बादशाह मसाले का मालिकाना हक हो गया है। बता दें कि मसाला मार्केट में बादशाह मसाला प्राइवेट लिमिटेड काफी पुराना और पॉपुलर नाम है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सौदे के लिए बादशाह मसाला की कीमत 1152 करोड़ रुपए थी, ऐसे में 51 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 587.52 करोड़ रुपये में डील हुई। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बाकी 49 फीसदी हिस्सेदारी का एक्विजिशन अगले पांच साल बाद किया जाएगा।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) के भारत क्षेत्र के ज़ोन VII का सम्मेलन गोवा में संपन्न…
गुजरात पुलिस ने ‘NARIT AI’ (नारकोटिक्स एनालिसिस और RAG-आधारित जांच टूल) लॉन्च किया है, और…
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक मध्यम-अवधि का रणनीतिक ढाँचा लॉन्च किया है, जिसे 'उत्कर्ष…
मुंद्रा पोर्ट भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट हब के तौर पर उभरा है। इस…
तकनीकी प्रगति में एक बड़ी सफलता के तौर पर, अहमदाबाद स्थित AAKA Space Studio ने…
हर साल 11 अप्रैल को पूरे भारत में 'राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस' मनाया जाता है।…