Home   »   Commonwealth Games 2022: तुलिका मान ने...

Commonwealth Games 2022: तुलिका मान ने जीता जूडो में सिल्वर

Commonwealth Games 2022: तुलिका मान ने जीता जूडो में सिल्वर |_3.1

तूलिका मान ने जूडो इवेंट में भारत के लिए सिल्वर मेडल हासिल किया है। 78+ किलो भारवर्ग के फाइनल में स्कॉटलैंड की सारा एडलिंगटन के हाथों तूलिका को हार का सामना पड़ा। तीन मिनट 29 सेकेंड तक चले मैच में सारा एडलिंगटन ने इपपोन (प्रतिद्वंद्वी को पीठ के बल जोर से पटकना) के जरिए यह मुकाबला जीता। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के जूडो इवेंट में भारत का यह तीसरा मेडल है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams



IBPS PO Notification 2022 Out: Click Here to Download PDF

भारत ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में एक से ज्यादा पदक अपने नाम किए हैं। तूलिका के पदक के साथ ही भारत के राष्ट्रमंडल खेलों में पदकों की संख्या 16 हो गई है। तूलिका से पहले भारत के लिए सुशीला देवी ने रजत और विजय कुमार ने कांस्य पदक पर अपने नाम किया था।

तूलिका मान के बारे में

तूलिका 2019 से अंतरराष्ट्रीय जूडो फेडेरेशन के विश्व टूर में हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने ताइपे में एशियन ओपन में कांस्य पदक अपने नाम किया था। इससे पहले 2018 में उन्होंने जयपुर में कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप जीती थी। 2017 में तूलिका ने बुडापेस्ट में पहली बार विश्व चैंपियनशिप में भाग लिया था और टोक्यो में दुनिया की शीर्ष जूडो खिलाड़ियों का सामना किया था। 2019 में वॉलशाल में वो कॉमनवेल्थ चैंपियन बनी थीं। 

Latest Notifications:


Commonwealth Games 2022: तुलिका मान ने जीता जूडो में सिल्वर |_5.1