Categories: Uncategorized

आईएएस एसोसिएशन ने कोरोनावायरस से लड़ने के लिए ‘caruna’ पहल की कि शुरूआत

सिविल सेवा अधिकारियों के एसोसिएशन ने कोरोनावायरस से लड़ने में सरकार के प्रयासों में सहयोग करने और और इन्हें पूरा करने के लिए ‘Caruna’ नामक एक पहल शुरू की है। ‘Caruna’ का पूरा नाम Civil Services Associations Reach to Support in Natural Disasters है।

इस पहल में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय राजस्व सेवा (IRS) और अन्य राज्य सेवाओं में लगे अधिकारी शामिल हैं। यह प्लेटफार्म को IAS एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजीव चोपड़ा द्वारा लॉन्च किया गया।

CARUNA पहल का उद्देश्य:

इन अधिकारियों को नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा COVID-19 प्रकोप से जुड़े सभी मुद्दों से निपटने के लिए बनाए गए 11 अधिकार प्राप्त समूहों की टीमों में रखा गया है। ये टीमें चिकित्सा आपातकालीन प्रबंधन योजना, अस्पतालों की उपलब्धता, अलगाव और संगरोध सुविधाएं, रोग निगरानी और परीक्षण और महत्वपूर्ण देखभाल प्रशिक्षण जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में सरकार की सहायता करेंगी।
ये टीमें जरुरी चिकित्सा उपकरणों जैसे मास्क, दस्ताने और वेंटिलेटर, मानव संसाधन बढ़ाने, भोजन और दवा जैसे आवश्यक वस्तुओं के लिए आपूर्ति श्रृंखला और रसद की सुविधा की उपलब्धता में सहायता करने सहित आर्थिक और कल्याणकारी उपायों, सूचना के प्रसार, जन जागरूकता, प्रौद्योगिकी और लॉकडाउन से संबंधित डेटा प्रबंधन पर भी सहयोग काम करेंगी।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा

एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने अपना पाँच…

2 hours ago

विनय टोंसे ने YES Bank के प्रबंध निदेशक, सीईओ का पदभार संभाला

निजी क्षेत्र के यस बैंक ने कहा कि विनय मुरलीधर टोंसे ने तीन साल के…

2 hours ago

संसद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के महाभियोग को खारिज किया

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया महाभियोग प्रस्ताव संसद के दोनों…

2 hours ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 – विषय, तिथि, महत्व और समारोह

विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस केवल…

3 hours ago

दिव्या सिंह ने रचा इतिहास, साईकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंच कर बनाया रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश की दिव्या सिंह ने एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि उन्होंने सिर्फ़…

4 hours ago

सबसे अच्छी पानी की गुणवत्ता वाले शीर्ष देश, नाम देखें

साफ़ और सुरक्षित पीने का पानी इंसानी ज़िंदगी के लिए सबसे ज़रूरी चीज़ों में से…

4 hours ago