पंडित जवाहर लाल नेहरू (Pandit Jawahar Lal Nehru) देश के पहले प्रधानमंत्री थे। उनका बच्चों के प्रति लगाव जग जाहिर था। पंडित नेहरू हमेशा बच्चों को प्यार और महत्व देने की बात करते थे। नेहरू को ‘आधुनिक भारत का निर्माता’ कहा जाता है। उनका जन्म 14 नवंबर (November 14) 1889 को हुआ था। उनका जन्मदिन हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
पंडित जवाहरलाल नेहरू के अनमोल विचार
- संकट के समय हर छोटी चीज मायने रखती है।
- तथ्य, तथ्य हैं और आपके नापसंद करने से गायब नहीं हो जाएंगे।
- सही शिक्षा से ही समाज की बेहतर व्यवस्था का निर्माण किया जा सकता है।
- लोगों की कला उनके मन के विचारों को दर्शाती है।
- सफलता उन्हें मिलती है, जो निडर होकर फैसला लेते हैं और परिणामों से नहीं घबराते।
- एक महान कार्य में लगन और कुशल पूर्वक काम करने पर भी, भले ही उसे तुरंत पहचान न मिले, अंततः सफल जरूर होता है।
- असफलता तब होती है जब हम अपने आदर्शों, उद्देश्यों और सिद्धांतों को भूल जाते हैं।
- हमारे अंदर सबसे बड़ी कमी यह होती है कि हम चीजों के बारे में बात ज्यादा करते हैं और काम कम करते हैं।


World Sleep Day 2026:अच्छी नींद क्यों है...
World Kidney Day 2026: जानें इतिहास, महत...
No Smoking Day 2026: जानें क्यों मनाया ज...

