Categories: Sci-Tech

Lexi, भारत का पहला ChatGPT-संचालित AI चैटबॉट हुआ लांच, जानें सबकुछ

भारत में Lexi नामक चैटजीपीटी-संचालित एआई चैटबॉट लांच हो गया है। चैटजीपीटी-संचालित भारतीय चैटबॉट को फिनटेक कंपनी वेलोसिटी (Velocity) ने लांच किया है। इसे चैटजीपीटी का भारतीय संस्करण माना जा रहा है। यह चैटबॉट ईकॉमर्स संस्थापकों को सरल तरीके से व्यावसायिक जानकारी प्रदान करने में सक्षम है। लेक्सी (Lexi) भारत का पहला AI आधारित चैटबॉट है, फिनटेक फर्म वेलोसिटी ने लांच किया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वेलोसिटी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में इस नई टेक्नोलॉजी को अपने मौजूदा एनालिटिक्स टूल- वेलोसिटी इनसाइट्स के साथ एकीकृत किया। वेलोसिटी इनसाइट्स कंपनियों को उनके बाजार खर्च और इनकम आदि को कंट्रोल करने में मदद करता है। भारत में वेलोसिटी इनसाइट्स का उपयोग करने वाली ई-कॉमर्स फर्मों को व्हाट्सएप पर एक डेली बिज़नेस रिपोर्ट प्राप्त होती है, जिसके कारण वेलोसिटी को उसी व्हाट्सएप इंटरफेस में चैटजीपीटी को एकीकृत करने का मौका मिला है।

 

AI चैटबॉट क्या है?

चैटबॉट एक कंप्यूटर प्रोग्राम है, जो यूजर के सवालों को समझने और उनका जवाब देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (NLP) का प्रयोग करता है। साथ ही यह मानव वार्तालाप को फॉलो करता है। चैटबॉट विशिष्ट ट्रिगर्स और एल्गोरिदम के आधार पर कार्य करता है।

आज के समय में AI चैटबॉट का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है, वैसे एआई चैटबॉट्स काफी समय से मौजूद हैं लेकिन इनमें ‘ह्यूमन टच’ की कमी थी लेकिन टेक लीडरों द्वारा इसे भी पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। AI चैटबॉट के उपयोग से लागत में भी कमी आती है साथ ही इसकी मदद से बिज़नेस को भी आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

4 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

4 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

5 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

5 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

6 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

6 hours ago