Categories: Economy

विदेशी मुद्रा भंडार 8.31 अरब डॉलर घटकर 566.94 अरब डॉलर रह गया

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट आई है। 10 फरवरी 2023 को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 8.31 अरब डॉलर घट गया है जो 11 महीने में किसी भी हफ्ते में सबसे बड़ी गिरावट है। बैंकिंग सेक्टर के रेग्युलेटर भारतीय रिजर्व बैंक ने विदेशी मुद्रा भंडार को लेकर ये डाटा जारी किया है। इन आंकड़ों के मुताबिक 10 फऱवरी 2023 को खत्म सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 566.94 अरब डॉलर पर आ गया है जो 3 फरवरी 2023 को खत्म सप्ताह में 575.27 अरब डॉलर रहा था। उस हफ्ते भी विदेशी मुद्रा भंडार में 1.49 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिली थी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exam

लगातार तीन हफ्ते की बढ़ोतरी के बाद पहली बार किसी हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में ये गिरावट आई थी। इसका मतलब ये हुआ कि केवल दो हफ्ते में ही विदेशी मुद्रा भंडार 10 अरब डॉलर तक घट चुका है। इसी अवधि में विदेशी करेंसी एसेट्स 7.11 अरब डॉलर घटकर 500.59 अरब डॉलर पर आ गया है। इसी अवधि में गोल्ड रिजर्व में 919 मिलियन डॉलर की कमी आई है। गोल्ड रिजर्व घटकर 42.86 अरब डॉलर का रह गया है जबकि एसडीआर में 190 मिलियन डॉलर की कमी आई है और ये 18.35 अरब डॉलर का रह गया है।

 

अक्टूबर 2021 में विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के ऐतिहासिक स्तर पर जा पहुंचा था। उसके बाद से ही विदेशी निवेशकों की बिकवाली के चलते विदेशी मुद्रा भंडार में कमी आती रही है। तो आरबीआई ने डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट को थामने के लिए डॉलर बेचा है। रुपये एक समय एक डॉलर के मुकाबले 83 रुपये के लेवल के नीचे जा लुढ़का था। वैश्विक कारणों खासतौर से रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद से डॉलर के मुकाबले दुनियाभर की करेंसी कमजोर होती रही है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago