Categories: Banking

केंद्र सरकार ने स्टेट बैंक के चेयरमैन दिनेश खारा का कार्यकाल बढ़ाया

सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के चेयरमैन दिनेश खारा (Dinesh Khara) का कार्यकाल अगले साल अगस्त तक बढ़ा दिया है। उनका कार्यकाल छह अक्टूबर, 2023 को समाप्त हो रहा था। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने खारा का कार्यकाल बढ़ाये जाने को मंजूरी दी। केंद्र सरकार ने एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा का कार्यकाल अगले साल तक यानी अगस्त 2024 तक के लिए बढ़ा दिया है।

 

दिनेश खारा बने रहेंगे एसबीआई के चेयरमैन

समिति के आदेश के अनुसार, एसबीआई चेयरमैन 63 साल की उम्र तक चेयरमैन का पदभार संभाल सकते हैं। खारा अगले साल अगस्त में 63 साल के होंगे। रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने प्रबंध निदेशक अश्विनी कुमार तिवारी का कार्यकाल भी दो साल के लिये बढ़ाये जाने को मंजूरी दे दी है। उनका कार्यकाल 27 जनवरी, 2024 के बाद दो साल के लिए बढ़ाया गया है।

 

एसबीआई ने हासिल की शानदार ग्रोथ

दिनेश खारा के कार्यकाल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अच्छी बैंकिंग गतिविधियां की हैं और मजबूत कारोबारी नतीजे दिखाए हैं। पूरे वित्त वर्ष 2023 के लिए एसबीआई ने 50,232 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया है जो कि साल-दर-साल आधार पर 58.5 फीसदी की ग्रोथ दिखाता है। ये पहली बार रहा जब किसी वित्त वर्ष में एसबीआई ने 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा कमाया है।

 

Find More News Related to Banking

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago