Categories: International

रूस ने बनाई परमाणु ऊर्जा वाली महाशक्तिशाली मिसाइल

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने घोषणा की है कि रूस ने परमाणु ऊर्जा से चलने वाली क्रूज मिसाइल की नई पीढ़ी का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। ब्यूरवेस्टनिक को विकसित करने की घोषणा राष्ट्रपति पुतिन ने मार्च 2018 में की थी। अंतरमहाद्वीपीय और हाइपरसोनिक मिसाइलों को विकसित करने की व्यापक पहल के हिस्से के रूप में इसकी घोषणा की गई थी। इनमें किंजल बैलिस्टिक मिसाइल और एवांगार्ड हाइपरसोनिक ग्लाइड वाहन शामिल थे। पुतिन ने मार्च 2018 में फेडरल असेंबली को बताया कि इस हथियार का लक्ष्य दशकों के लिए दुनिया में संतुलन सुनिश्चित करना है।

 

अवरोधों को बायपास करने की क्षमता

पुतिन ने तब कहा था कि यह परमाणु हथियार ले जाने वाली कम उड़ान वाली स्टील्थ मिसाइल है, जिसमें असीमित रेंज, अप्रत्याशित ट्रेडेक्टरी और अवरोधों को बायपास करने की क्षमता है। हालांकि पश्चिम के विश्लेषकों का कहना है कि कई असफल परीक्षणों के कारण इस कार्यक्रम पर संकट है। न्यूक्लियर थ्रेट इनिशिएटिव (NTI) ने 2019 में एक रिपोर्ट के हवाले से कहा कि 13 बार परीक्षण किया गया है, जिसमें दो में आंशिक सफलता मिली है। NTI ने रूसी सैन्य एक्सपर्ट एलेक्सी लियोनकोव के हवाले से कहा कि यह मिसाइल हमले का जवाब देने वाला हथियार है।

 

मिसाइल को उड़ता हुआ चर्नोबिल

पश्चिमी मीडिया ने रूस के इस मिसाइल को उड़ता हुआ चर्नोबिल बताया है। चर्नोबिल शहर में सोवियत समय के दौरान एक बड़ा परमाणु हादसा हुआ था। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि कोई भी अपने पूरे होश में रूस पर एक परमाणु हमला करने का नहीं सोचेगा। उन्होंने कहा, ‘हमारी सैकड़ों मिसाइलें एक साथ हवा में होंगी, जो किसी भी दुश्मन को जिंदा रहने का मौका नहीं देगी।’ एक रिपोर्ट के मुताबिक रूस के पास 6000 से ज्यादा परमाणु हथियारों का जखीरा है।

 

Find More International News Here

 

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

4 weeks ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

4 weeks ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

1 month ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

1 month ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

1 month ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

1 month ago