Categories: Schemes

डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के विस्तार के लिए 14,903 करोड़ की मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 14,903 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के विस्तार को मंजूरी दे दी। इस पहल का मकसद कौशल, साइबर सुरक्षा, उच्च क्षमता की गणना में डिजिटल पहल को बढ़ावा देने के साथ लोगों के लिए प्रौद्योगिकी को सुगम बनाना है। विस्तार की अवधि पांच साल की होगी जिसे वित्त वर्ष 2021-22 से माना जाएगा और वित्त वर्ष 2025-26 तक यह विस्तार कार्यक्रम चलेगा।

मंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया विस्तार के तहत पूर्व में किये गये कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। बजट परिव्यय वित्त वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक पांच वर्षों के लिए मंजूर किया गया है। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम पहली बार केंद्र द्वारा 2015 में शुरू किया गया था और अब इसके दायरे में, सूचना सुरक्षा और शिक्षा जागरूकता चरण कार्यक्रम के तहत 2.65 लाख लोगों को सूचना सुरक्षा में प्रशिक्षित किया जाएगा।

22 भाषाओं में अनुवाद की मिलेगी सुविधा

डिजिटल इंडिया के विस्तार कार्यक्रम के तहत सभी प्रकार के अनुवाद में सक्षम भाषिणी टूल की शुरुआत की जाएगी जिसकी मदद से संविधान में दिए गए सभी 22 भाषाओं में अनुवाद की सुविधा मिलेगी। छोटे शहरों के स्टार्टअप्स को भी विस्तार कार्यक्रम के तहत मदद दी जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि विस्तार कार्यक्रम के तहत 6.25 लाख आईटी प्रोफेशनल्स को भविष्य के आईटी प्रोग्रामिंग को ध्यान में रखते हुए उनके कौशल का विकास किया जाएगा।

 

डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में मिलेगी मदद

स्वास्थ्य, शिक्षा व टिकाऊ शहर के माडल के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से संबंधित तीन सेंटर ऑफ एक्सलेंस खोले जाएंगे। नेशनल नालेज नेटवर्क का आधुनिकीकरण किया जाएगा जिससे 1787 शैक्षणिक संस्थान जुड़े हुए हैं। डिजिटल इंडिया के विस्तार कार्यक्रम से डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

 

विस्तारित डिजिटल इंडिया परियोजना

विस्तारित डिजिटल इंडिया परियोजना के तहत राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (एनसीएम) में नौ और सुपर कंप्यूटर जोड़े जाएंगे। एनसीएम के तहत 18 सुपर कंप्यूटर पहले ही स्थापित किये जा चुके हैं।सरकार ने मार्च, 2015 में एनसीएम के अंतर्गत 4,500 करोड़ रुपये के परिव्यय से वर्ष 2022 तक 70 सुपरकंप्यूटर स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

Find More News Related to Schemes & Committees

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

ऑपरेशन हिमसेतु: सेना ने भारत-चीन सीमा के निकट 48 घंटों में जोखिम भरा बचाव अभियान पूरा किया

भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में फँसे 1,400 से ज़्यादा पर्यटकों और स्थानीय लोगों को…

10 hours ago

कलाई-II हाइड्रो प्रोजेक्ट क्या है? कैबिनेट ने ₹14,105 करोड़ की स्वच्छ ऊर्जा योजना को मंज़ूरी दी

भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को मज़बूत करने के लिए, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

10 hours ago

2025 में वैश्विक व्यापार ने नई ऊंचाइयां छुईं: प्रमुख विजेता, हारने वाले और भारत की स्थिति

2025 में वैश्विक व्यापार ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया, क्योंकि सामानों का निर्यात $26.3 ट्रिलियन तक…

10 hours ago

संजय खन्ना BPCL के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बने

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने संजय खन्ना को चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) नियुक्त…

13 hours ago

भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर सीडी गोपीनाथ का निधन

भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक बेहद भावुक पल है, क्योंकि देश के सबसे उम्रदराज…

13 hours ago

राजदूत प्रीति सरन तीन वर्ष के कार्यकाल हेतु संयुक्त राष्ट्र की एक अहम संस्था में पुनर्निर्वाचित

भारत ने अप्रैल 2026 में संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के तहत आने…

13 hours ago