Home   »   Commonwealth Games 2022: जूडो में सुशीला...

Commonwealth Games 2022: जूडो में सुशीला देवी लिकमाबाम ने जीता रजत पदक

Commonwealth Games 2022: जूडो में सुशीला देवी लिकमाबाम ने जीता रजत पदक |_3.1

भारत की जुडोका सुशीला देवी लिकमाबाम ने जूडो के महिला वर्ग में 48 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक हासिल किया। फाइनल में सुशीला को दक्षिण अफ्रीका की मिकेला व्हीटबोई ने हरा दिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला 4 मिनट 25 सेकेंड तक चला. सुशीला ने सेमीफाइनल में मॉरिशस की प्रिसिल्ला मोरांद को इपपोन से हराया था. उससे पहले सुशीला ने क्वार्टर फाइनल में मालावी की हैरियट बोनफेस को हराया था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams


IBPS PO Notification 2022 Out: Click Here to Download PDF

सुशीला देवी का करियर:

सुशीला इससे पहले भी राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीत चुकी हैं। वह 2014 में राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो में भारत के लिए पदक जीतने वालीं पहली भारतीय महिला बनीं थीं। सुशीला ने 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए रजत पदक जीता था। सुशीला जूडो में टोक्यो ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली इकलौती खिलाड़ी थीं। 

सुशीला भारत की दिग्गज बॉक्सर मैरीकॉम को अपना आदर्श मानती हैं। सुशीला का जन्म एक फरवरी 1995 को हुआ था। वह मणिपुर की मूल निवासी हैं। सुशीला को बचपन से ही जूडो का शौक था, क्योंकि उनका परिवार ही इस खेल से जुड़ा रहा है। 

Latest Notifications:


Commonwealth Games 2022: जूडो में सुशीला देवी लिकमाबाम ने जीता रजत पदक |_5.1