Home   »   दिल्ली के अनंग ताल राष्ट्रीय स्मारक...

दिल्ली के अनंग ताल राष्ट्रीय स्मारक घोषित

दिल्ली के अनंग ताल राष्ट्रीय स्मारक घोषित |_3.1

दिल्ली में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के मेहरौली में कुतुबमीनार के पास स्थित अनंग ताल को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। राष्ट्रीय संस्मारक प्राधिकरण के प्रमुख अनंत विजय ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह दिल्लीवासियों के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने मोदी सरकार को भी धन्यवाद दिया है। 
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams 

अनंत विजय ने कहा कि जब हमने 2019 नवंबर में कुतुबमीनार का दौरा किया तो पता चला कि अनंग ताल कितना ऐतिहासिक है। यह दिल्ली के संस्थापक व महान सम्राट अनंग पाल तोमर की निशानी है और इसका राष्ट्रीय महत्व होना चाहिए। भारत सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है तो बेहद खुशी हो रही है।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण महानिदेशक: वी. विद्यावती;
  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संस्थापक: अलेक्जेंडर कनिंघम;
  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की स्थापना: 1861;
  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण मुख्यालय: 24 तिलक मार्ग, नई दिल्ली;
  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण मूल संगठन: संस्कृति मंत्रालय।
prime_image
QR Code