Home   »   एसएसपी चौरसिया और अदिति अशोक ने...

एसएसपी चौरसिया और अदिति अशोक ने गोल्फ उद्योग संघ पुरस्कार जीता

एसएसपी चौरसिया और अदिति अशोक ने गोल्फ उद्योग संघ पुरस्कार जीता |_2.1

एसएसपी चौरसिया और अदिति अशोक दूसरे गोल्फ उद्योग संघ (जीआईए) पुरस्कार 2017 के विजेताओं में शामिल हैं. अदिति, जो दो जीतों की मदद से 2016 में महिला यूरोपीय टूर (एलईटी) मे योग्यता में दूसरे स्थान पर रही थीं, ने उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए प्लेयर अवार्ड हासिल किया.

चौरसिया ने 2017 में अपने इंडियन ओपन खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया, उन्हें वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार मिला. दिल्ली गोल्फ क्लब में एक सहायक से गोल्फ खिलाड़ी बने अली शेर को आउटस्टैंडिंग प्लेयिंग कैरियर का पुरस्कार दिया गया. अली शेर ने 1991 में इंडियन ओपन जीता था और उसी वर्ष अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किये गए थे.

    एसबीआई पीओ के लिए उपरोक्त समाचार से परीक्षा उपयोगी तथ्य:
    • एसएसपी चौरसिया और अदिति अशोक ने गोल्फ उद्योग संघ (जीआईए) पुरस्कार 2017 जीता
    • अली शेर को 1991 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

    स्रोत – बिज़नेस स्टैण्डर्ड


    prime_image
    QR Code