Home   »   भारत हेतु प्रमुख व्यापारिक केंद्र बन...

भारत हेतु प्रमुख व्यापारिक केंद्र बन सकता है दक्षिण अमेरिका : विदेश मंत्री जयशंकर

भारत हेतु प्रमुख व्यापारिक केंद्र बन सकता है दक्षिण अमेरिका : विदेश मंत्री जयशंकर_3.1

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि ठोस प्रयासों से दक्षिण अमेरिका भारत के लिए व्यापार का प्रमुख केंद्र बन सकता है। ब्राजील के प्रमुख कारोबारियों से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बात कही। बता दें कि जयशंकर 22 से 27 अगस्त तक ब्राजील, पराग्वे और अर्जेंटीना की आधिकारिक यात्रा पर हैं। 

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams


विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत और ब्राजील केवल भागीदार नहीं हैं, बल्कि अपने पारस्परिक विकास और प्रगति के लिए दोनों सर्वोत्तम व्यवहार को साझा कर सकते हैं। उन्होंने साओ पाउलो के उद्योग संघ के साथ बैठक में कहा, पिछले साल दक्षिण अमेरिका के साथ हमारा सामूहिक व्यापार 50 अरब डॉलर से थोड़ा कम था। अगर अधिक ध्यान, जोर, जुड़ाव, संपर्क और इस तरह की और बैठकें होती हैं तो इसे बढ़ाया जा सकता है। 

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्राजील की राजधानी ब्राजीलिया के सिटी पार्क में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता के संदेश आज भी पूरी दुनिया में लाखों लोगों को प्रेरणा और शक्ति प्रदान कर रहे हैं।

Find More International News

Pope Francis appoints three women to advisory committee for bishops_80.1

 

prime_image
QR Code
Scan Me