Categories: Uncategorized

जियो के बाद अब एयरटेल ने पूरे देश में खत्म की रोमिंग

देश की दिग्गज टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने 27 फरवरी 2017 को कहा कि कंपनी वॉयस और डेटा सेवाओं के लिए कोई रोमिंग शुल्क नहीं लेगी. कंपनी के मुताबिक 1 अप्रैल से सभी इनकमिंग कॉल्स और संदेश निःशुल्क होंगे और पूरे देश में रोमिंग के दौरान आउटगोइंग कॉल्स पर कोई प्रीमियम नहीं वसूला जाएगा. कंपनी ने कहा है कि रोमिंग में इंटरनेट इस्तेमाल करने पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा और उनका घरेलू इंटरनेट पैक पूरे देश में लागू रहेगा.

कंपनी ने इंटरनेशनल रोमिंग पर भी राहत देते हुए कई फायदे शुरू किए हैं. कंपनी के अनुसार इसके तहत जैसे ही ग्राहक इंटरनेशनल रोमिंग में जाएंगे तो उनके नंबर पर रोमिंग का सबसे छोटा पैक अपने आप एक्टिवेट हो जाएगा. जैसे ही ग्राहक का इस्तेमाल इस पैक की सुविधाओं को अधिक होगा, तो वह अपने आप अपडेट होकर उससे बड़े पैक में स्विच हो जाएगा. इस तरह से ग्राहक पर इंटरनेशनल रोमिंग के दौरान भी कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं पड़ेगा, बल्कि वह कंपनी के पैक अपने आप एक्टिवेट होने से फायदा उठाएगा.
एयरटेल के पास मौजूदा समय में 26 करोड़ 80 लाख सब्सक्राइबर्स हैं. मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस के जियो के बाजार में आने के बाद से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा जोरों पर है. कुछ दिनों पूर्व ही जियो ने भी रोमिंग शुल्क न लेने की घोषणा की थी.
स्रोत – वनइंडिया
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

ऑपरेशन हिमसेतु: सेना ने भारत-चीन सीमा के निकट 48 घंटों में जोखिम भरा बचाव अभियान पूरा किया

भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में फँसे 1,400 से ज़्यादा पर्यटकों और स्थानीय लोगों को…

5 hours ago

कलाई-II हाइड्रो प्रोजेक्ट क्या है? कैबिनेट ने ₹14,105 करोड़ की स्वच्छ ऊर्जा योजना को मंज़ूरी दी

भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को मज़बूत करने के लिए, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

5 hours ago

2025 में वैश्विक व्यापार ने नई ऊंचाइयां छुईं: प्रमुख विजेता, हारने वाले और भारत की स्थिति

2025 में वैश्विक व्यापार ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया, क्योंकि सामानों का निर्यात $26.3 ट्रिलियन तक…

6 hours ago

संजय खन्ना BPCL के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बने

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने संजय खन्ना को चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) नियुक्त…

8 hours ago

भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर सीडी गोपीनाथ का निधन

भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक बेहद भावुक पल है, क्योंकि देश के सबसे उम्रदराज…

8 hours ago

राजदूत प्रीति सरन तीन वर्ष के कार्यकाल हेतु संयुक्त राष्ट्र की एक अहम संस्था में पुनर्निर्वाचित

भारत ने अप्रैल 2026 में संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के तहत आने…

9 hours ago