मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने गया व बोधगया में गंगा जलापूर्ति योजना का शुभारंभ किया। इस क्रम में गया शहर के रामसागर तालाब के पास दोपहर में प्याऊ से गंगाजल पिया। उन्होंने प्याऊ के पास के दो घरों में जाकर जलापूर्ति व्यवस्था भी देखी। गया शहर की दस हजार आबादी को गंगाजल मिलने लगा है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
मुख्यमंत्री के गंगाजल पीने के लिए नगर निगम द्वारा प्याऊ का सुंदरीकरण किया गया था तो स्थल तक पहुंचने के लिए सड़क को मरम्मत की गई थी। रामसागर तालाब पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था भी थी। प्याऊ के तीन ओर नल लगाए गए हैं, जिनसे गंगाजल निकलता है। स्थल पर एक मंच का निर्माण किया गया था, जहां से मुख्यमंत्री ने संबोधित किया। नगर निगम के एक पदाधिकारी ने बताया कि विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मुख्यमंत्री सीधे रामसागर पहुंचें। फिर, संबोधन के बाद बोधगया के लिए रवाना हो गए।
रामसागर तालाब के पास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो घरों में भी जाकर गंगाजल की आपूर्ति व्यवस्था देखी। पहला घर भीम सिंह का तो दूसरा घर दीपक कुमार का था। दोनों घरों में गंगाजल आपूर्ति को लेकर कनेक्शन दिए गए हैं। वहीं नल के पास स्टैंड का निर्माण किया गया है। दोनों घरों के लोग मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर खुश पहले से ही खुश थे। उनके घर पहली बार मुख्यमंत्री पहुंचे।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]भारत की राजकोषीय स्थिति में सुधार देखने को मिला है, क्योंकि वित्त वर्ष 26 के…
महावीर जयंती 2026, 31 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। यह दिन भगवान महावीर की जन्म…
भारतीय वायु सेना अपने MiG-29 लड़ाकू विमानों को उन्नत ASRAAM (एडवांस्ड शॉर्ट रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल)…
बिहार विधान परिषद (BLC) भारत के सबसे पुराने विधायी संस्थानों में से एक है, जो…
इंडोनेशिया ने एक नया नियम लागू करना शुरू कर दिया है, जिसके तहत 16 साल…
भारतीय नौसेना ने कोच्चि में IONS समुद्री अभ्यास (IMEX) TTX 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया…