Home   »   अब गया शहर के हर घर...

अब गया शहर के हर घर को मिलेगा गंगाजल, प्‍याऊ से पानी पीकर सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

अब गया शहर के हर घर को मिलेगा गंगाजल, प्‍याऊ से पानी पीकर सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन |_3.1

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने गया व बोधगया में गंगा जलापूर्ति योजना का शुभारंभ किया। इस क्रम में गया शहर के रामसागर तालाब के पास दोपहर में प्याऊ से गंगाजल पिया। उन्होंने प्‍याऊ के पास के दो घरों में जाकर जलापूर्ति व्‍यवस्‍था भी देखी। गया शहर की दस हजार आबादी को गंगाजल मिलने लगा है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मुख्‍यमंत्री के गंगाजल पीने के लिए नगर निगम द्वारा प्याऊ का सुंदरीकरण किया गया था तो स्थल तक पहुंचने के लिए सड़क को मरम्मत की गई थी। रामसागर तालाब पर सुरक्षा की कड़ी व्‍यवस्‍था भी थी। प्याऊ के तीन ओर नल लगाए गए हैं, जिनसे गंगाजल निकलता है। स्थल पर एक मंच का निर्माण किया गया था, जहां से मुख्यमंत्री ने संबोधित किया। नगर निगम के एक पदाधिकारी ने बताया कि विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मुख्यमंत्री सीधे रामसागर पहुंचें। फिर, संबोधन के बाद बोधगया के लिए रवाना हो गए।

 

रामसागर तालाब के पास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो घरों में भी जाकर गंगाजल की आपूर्ति व्यवस्था देखी। पहला घर भीम सिंह का तो दूसरा घर दीपक कुमार का था। दोनों घरों में गंगाजल आपूर्ति को लेकर कनेक्शन दिए गए हैं। वहीं नल के पास स्टैंड का निर्माण किया गया है। दोनों घरों के लोग मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर खुश पहले से ही खुश थे। उनके घर पहली बार मुख्‍यमंत्री पहुंचे।

Find More State in News Here

Groundnut Festival 'Kadalekai Parishe' begins in Karnataka_80.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *