Categories: Miscellaneous

दुनिया का सबसे बड़ा एक्टिव ज्वालामुखी मौना लोआ 40 सालों में पहली बार फटा

दुनिया का सबसे बड़ा एक्टिव ज्वालामुखी मौना लोआ (Mauna Loa) हवाई (संयुक्त राज्य अमेरिका की एक जगह) में फट गया है। मौना लुआ,दुनिया का सबसे बड़ा सक्रिय ज्वालामुखी है,जो 40 सालों में पहली बार फटा है। यूनाइटेट स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक ज्वालामुखी मौना लोआ के शिखर से विस्फोट 27 नवंबर को स्थानीय समयानुसार लगभग 11:30 बजे से शुरू हुआ था। उसके बाद से ही ज्वालामुखीय राख और लावा उगल रहा है। ज्वामुखी के शिखर पर ही अभी लावा निकल रहा है। हालांकि अभी स्थानीय लोगों को इससे कोई खतरा नहीं है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

बता दें कि ज्वालामुखी मौना लोआ अमेरिका के हवाई में स्थित है और यहीं फटा है। हवाई संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रशांत महासागर के मध्य में स्थित एक प्रांत है। यूनाइटेट स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक तेज चलती हवाएं ज्वालामुखी की राख और गैस को अन्य इलाकों में भी लेकर जा सकती हैं। USGS ने पिछली बार की घटनाओं को याद करते हुए कहा है कि ऐसा हो सकता है कि मौना लोआ विस्फोट के शुरुआती चरण बहुत गतिशील हो जाए।

 

USGS ने कहा है कि लावा के बहने की जगह और स्पीड दोनों बहुत तेजी से बदल सकती है। अगर विस्फोट हल्का होता है तो लावा भी ऊपर ही रह जाता है। लेकिन अगर ये विस्फोट बढ़ा तो मुश्किल होगी। विस्फोट बढ़ा तो हम देखेंगे कि लावा बाहर निकलने लगेगा और बहुत स्पीड से नीचे की ओर बढ़ेगा।

Find More Miscellaneous News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 weeks ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

3 weeks ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

3 weeks ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

3 weeks ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

3 weeks ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

3 weeks ago