Top Current Affairs News 23 April 2026: पढ़ें फटाफट अंदाज में

Top Current Affairs 23 April 2026 in Hindi: बता दें, आज के इस दौर में सरकारी नौकरी पाना बेहद मुश्किल हो गया है। गवर्नमेंट जॉब की दिन रात एक करके तयारी करने वाले छात्रों को ही सफलता मिलती है। उनकी तैयारी में General Knowledge और Current Affairs का बहुत बड़ा योगदान होता है, बहुत से प्रश्न इसी भाग से पूछे जाते हैं। सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा का स्तर पहले से कहीं ज्यादा कठिन हो गया है, जिससे छात्रों को और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए हम 23 April 2026 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर लेकर आए हैं, जिससे तैयारी में मदद मिल सके।
Current Affairs Today | 23 April Hindi  Current Affairs 2026 | Daily Current Affairs Hindi

बांग्लादेश के अंतरिम प्रशासन के दौरान लाए गए कई सुधार-केंद्रित अध्यादेशों की कानूनी वैधता समाप्त

बांग्लादेश के अंतरिम प्रशासन के दौरान लाए गए कई सुधार-केंद्रित अध्यादेशों की कानूनी वैधता समाप्त हो गई है, जिससे प्रतिक्रियाएँ और जवाबदेही तथा शासन व्यवस्था को लेकर नई चिंताएँ पैदा हो गई हैं। संसदीय आँकड़ों के अनुसार 20 अध्यादेश – जिनमें जबरन गुमशुदगी, भ्रष्टाचार-विरोधी उपाय और पुलिस सुधार से संबंधित अध्यादेश शामिल हैं – 21 अप्रैल से अप्रभावी हो गए। इनमें से सात को औपचारिक रूप से कानून के माध्यम से निरस्त कर दिया गया, जबकि 13 जातीय संसद की पहली बैठक के बाद 30 दिनों की संवैधानिक समय सीमा के भीतर अनुमोदन प्राप्त करने में विफल रहने के बाद स्वतः ही समाप्त हो गए। प्रधानमंत्री तारिक रहमान के नेतृत्व वाली सरकार ने इस घटनाक्रम का बचाव करते हुए इसे एक प्रक्रियात्मक परिणाम बताया है।

भारत की अर्थव्यवस्था में इस वर्ष 6.4 प्रतिशत और 2027 में 6.6 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान: संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था में इस वर्ष 6.4 प्रतिशत और 2027 में 6.6 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है। एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग ने कल जारी रिपोर्ट में कहा कि दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम एशिया की अर्थव्यवस्थाओं में 2025 में 5.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि 2024 में 5.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। भारत में मजबूत वृद्धि के कारण यह संभव हुआ था। भारत की वृद्धि दर 2025 में बढ़कर 7.4 प्रतिशत हो गई।

भारत का समुद्री खाद्य निर्यात 72,300 करोड़ रुपये के पार

भारत का समुद्री खाद्य निर्यात वित्‍त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 72 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण के आंकड़ों के अनुसार, देश का समुद्री खाद्य निर्यात 19 लाख मीट्रिक टन से अधिक हो गया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बताया कि इस वृद्धि में झींगे का प्रमुख योगदान है। झींगे का निर्यात 47 हजार करोड़ रुपये से अधिक हुआ। यह कुल निर्यात का दो-तिहाई से अधिक है। मंत्रालय ने कहा कि झींगे के निर्यात में 4.6 प्रतिशत और इसके मूल्य में 6.35 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

भारतीय वस्त्र निर्यात में 2% से अधिक वृद्धि, निर्यात 3.16 लाख करोड़ रुपये पार

भारत के वस्त्र क्षेत्र ने वित्त वर्ष 2025-26 में 2 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की है। यह वैश्विक बाजारों में इसकी मजबूती को दर्शाती है। वस्त्र मंत्रालय ने बताया कि हस्तशिल्प सहित कुल निर्यात वित्त वर्ष 2024-25 में 3.9 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में 3.16 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। यह प्रदर्शन भारतीय वस्त्र उत्पादों की स्थिर वैश्विक मांग और प्रमुख उत्पाद श्रेणियों में इस क्षेत्र की निरंतर हो रही प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है। मंत्रालय ने कहा कि प्रमुख खंडों में, सभी प्रकार के कपड़ों से बने तैयार वस्त्र, वस्त्र निर्यात में सबसे बड़ा योगदानकर्ता थे। सूती धागे, कपड़े, तैयार वस्त्र और हथकरघा उत्पादों ने स्थिर वृद्धि और निर्यात दर्ज किया। सरकार ने प्रमुख निर्यात सुविधा और छूट उपायों के माध्यम से इस क्षेत्र को समर्थन देना जारी रखा है, जिसमें राज्य और केंद्रीय करों और शुल्कों पर छूट योजना और आरओडीटीईपी योजना को इस वर्ष 31 मार्च के बाद भी विस्तारित करना शामिल है।

यूरोपीय संघ ने यूक्रेन के लिए 106 अरब डॉलर का ऋण मंजूर किया

हंगरी द्वारा अपना ‘वीटो’ वापस लेने के बाद, यूरोपीय संघ ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन को अगले दो वर्षों के लिए उसकी आर्थिक और सैन्य जरूरतों को पूरा करने में मदद के वास्ते 106 अरब अमेरिकी डॉलर के ऋण पैकेज को मंजूरी दे दी। यूरोपीय संघ (ईयू) ने यूक्रेन पर रूस के युद्ध को लेकर उसके खिलाफ नए प्रतिबंधों को भी मंजूरी दे दी है। इन उपायों को इस साल की शुरुआत में तैयार किया गया था और संघर्ष का चौथा साल पूरा होने पर फरवरी में इनकी घोषणा की जानी थी, लेकिन हंगरी और स्लोवाकिया ने इस कदम का विरोध किया।

20-30 वर्ष की महिलाओं में बढ़ रही हार्मोनल असंतुलन और बांझपन की समस्या: विशेषज्ञ

आधुनिक जीवनशैली और शरीर में आंतरिक बदलाव के कारण कम उम्र की महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन और प्रजनन से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि जो स्वास्थ्य समस्याएं पहले 30 वर्ष की आयु के बाद देखी जाती थीं, वे अब 20 से 30 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं में पाई जा रही हैं। सीताराम भरतिया इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड रिसर्च में स्त्री रोग और कृत्रिम गर्भाधान (आईवीएफ) की वरिष्ठ सलाहकार प्रीति अरोड़ा धमीजा ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य में एक चिंताजनक बदलाव दिख रहा है। हार्मोनल असंतुलन और प्रजनन से जुड़ी समस्या अब सामान्य आयु से कहीं पहले सामने आ रही है। ‘‘द लैंसेट चाइल्ड एंड एडोलसेंट हेल्थ’’ में प्रकाशित अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि बेहतर पोषण के के कारण यौवन की उम्र में लगातार कमी आ रही है और साथ-साथ मोटापे और पर्यावरणीय प्रभाव भी बढ़ रहे हैं।

एनजीटी ने पानी के इस्तेमाल को लेकर छह क्रिकेट स्टेडियमों को नोटिस जारी किया

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने देश भर के छह क्रिकेट स्टेडियमों को नोटिस जारी कर उनसे पूछा है कि पिच और मैदानों के रखरखाव के लिए इस्तेमाल होने वाले पानी के स्रोत का खुलासा नहीं करने पर उनकी गतिविधियों को क्यों न रोक दिया जाए जिसमें यहां का अरुण जेटली स्टेडियम भी शामिल है। एनजीटी ने कई क्रिकेट स्टेडियमों से ‘सेंट्रल ग्राउंड वाटर अथॉरिटी’ (सीजीडब्ल्यूए) को जानकारी देने को कहा था जो उनके द्वारा दी गई जानकारी को इकट्ठा कर रही है।

मोदी 28 अप्रैल को पूर्वोत्तर के छह राज्यों में इंडोर क्रिकेट बुनियादी ढांचों का उद्घाटन करेंगे

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने 23 अप्रैल 2026 को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को सिक्किम दौरे के दौरान पूर्वोत्तर क्षेत्र के छह राज्यों में इंडोर क्रिकेट बुनियादी ढांचों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 28 अप्रैल को यहां पालजोर स्टेडियम में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सिक्किम को राज्य का दर्जा मिलने के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में साल भर चले समारोहों के समापन का प्रतीक होगा।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

ब्रिटेन सरकार का बड़ा फैसला: अब कभी सिगरेट नहीं खरीद पाएंगे बच्चे, संसद ने पास किया कानून

ब्रिटेन (UK) की संसद ने 'तंबाकू और वेप्स बिल' को मंज़ूरी दे दी है। इस…

4 hours ago

कोणार्क सूर्य मंदिर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की जीर्णोद्धार परियोजना की व्याख्या

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने कोणार्क सूर्य मंदिर में एक महत्वपूर्ण संरक्षण अभियान शुरू किया…

4 hours ago

भारत ने ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में “वीएम फ्रेम्स” प्रतियोगिता शुरू की

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर…

7 hours ago

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नादेंडला भास्कर राव का हैदराबाद में निधन

अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नादेंडला भास्कर राव का हैदराबाद में 90 वर्ष की…

8 hours ago

सरकार का ऑनलाइन गेमिंग पर बड़ा फैसला, 1 मई से लागू होंगे नए नियम

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने 22 अप्रैल 2026 को बहुप्रतीक्षित ऑनलाइन गेमिंग नियमों को अधिसूचित…

9 hours ago

Atal Pension Yojana में रिकॉर्ड नामांकन, 9 करोड़ का आंकड़ा पार

अटल पेंशन योजना (APY) ने 21 अप्रैल, 2026 तक इस योजना में कुल 9 करोड़…

10 hours ago