Categories: Sports

भवानी देवी ने एशियाई चैंपियनशिप में रचा इतिहास, पदक जीतने वालीं पहली भारतीय तलवारबाज बनीं

भारतीय तलवारबाज भवानी देवी ने 19 जून को एशियाई फेंसिंग चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया है। भवानी देवी ने चीन के वुक्सी में महिला सेबर स्पर्धा के सेमीफाइनल में हार झेलने के बावजूद कांस्य पदक जीत लिया है। ये देश के लिए अब तक का पहला मेडल है। बता दें कि सेमीफाइनल में भवानी को उज्जबेकिस्तान की जेनाब डेयिबेकोवा के खिलाफ कांटेदार जंग का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में भवानी को 14-15 से हार मिली, लेकिन उन्होंने इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर देश की शान बढ़ाई।

 

दरअसल, एशियाई फेंसिग चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में मिसाकी इमूरा को हराकर भवानी देवी ने मेडल पक्का कर लिया था, लेकिन चीन के वुक्सी में महिला सेबर स्पर्धा के खिलाफ सेमीफाइनल में भवानी को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बावजूद उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम दर्ज कराया।

 

बता दें कि भवानी देवी ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान की मिसाकी इमूरा को 15-10 से मात देते हुए सेमीफाइनल में एंट्री की थी। इस मैच में मिली जीत के साथ उन्होंने भारत के लिए मेडल भी पक्का कर लिया था। क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए भवानी ने जापान की सिरी ओजाकी को 15-11 से हराया था।

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago