Categories: Ranks & Reports

टाटा पावर सबसे आकर्षक नियोक्ता ब्रांड बना: रिपोर्ट

नवीनतम रैंडस्टैड एम्प्लॉयर ब्रांड रिसर्च (आरईबीआर) 2023 के अनुसार, टाटा पावर कंपनी भारत के सबसे आकर्षक नियोक्ता ब्रांड के रूप में उभरी है, इसके बाद अमेज़ॅन और टाटा स्टील हैं। मानव संसाधन सेवाप्रदाता रैंडस्टैड इंडिया की वार्षिक रिपोर्ट ‘रैंडस्टैड एम्प्लॉयर ब्रांड रिसर्च (REBR) 2023’ से पता चलता है कि टाटा पावर ने वित्तीय सेहत, प्रत‍िष्‍ठा और करियर में प्रगति के अवसरों पर काफी ऊंचे प्‍वाइंट हासिल किए हैं।

 

किसी संगठन के लिए कर्मचारियों की दृष्‍ट‍ि से शीर्ष तीन संकेतकों की वजह से टाटा पावर पहला स्थान हासिल करने में सफल रही है। साल 2022 में कंपनी नौवें स्थान पर थी। इस साल अमेजन रैंकिंग में कई पायदान की छलांग के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं इस साल टॉप तीन की सूची में टाटा स्टील नई कंपनी है। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) टॉप 10 की सूची में चौथे स्थान पर है।

 

इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट, सैमसंग इंडिया, इन्फोसिस, टाटा मोटर्स, आईबीएम और रिलायंस इंडस्ट्रीज का स्थान रहा। ऑनलाइन स्टोर बिगबास्केट सूची में सबसे आकर्षक स्टार्टअप नियोक्ता ब्रांड बनकर उभरी है। रिपोर्ट के अनुसार, 77 फीसदी कर्मचारियों ने वाहन क्षेत्र को सबसे आकर्षक करार दिया है। उसके बाद आईटी, आईटीईएस और दूरसंचार (76 फीसदी), एफएमसीजी, खुदरा और ई-कॉमर्स (75 फीसदी) का स्थान रहा है। आरईबीआर सर्वे दुनियाभर में 1.63 लाख लोगों की प्रतिक्रिया पर आधारित है। यह सर्वे 32 बाजारों और वैश्विक अर्थव्यवस्था के 75 फीसदी हिस्से में किया गया।

 

Find More Ranks and Reports Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago