Categories: State In News

भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे। भाजपा की तरफ से विधायक दल की बैठक के बाद उनके नाम का एलान किया गया है। दीया कुमारी और प्रेम चंद्र बैरवा उप मुख्यमंत्री होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व पार्टी के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उनके नाम की घोषणा की गई। राज्य के मनोनीत सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को धन्यवाद करना चाहता हूं। हम राजस्थान की अपेक्षा निश्चित रूप से पूरा करेंगे।

भजन लाल शर्मा सांगानेर से विधायक हैं। मूल रूप से भरतपुर के रहने वाले भजनलाल शर्मा संगठन में लंबे समय से कार्यरत हैं। शर्मा, प्रदेश महामंत्री के तौर पर कार्य करते रहे हैं। बीजेपी ने उन्हें पहली बार जयपुर की सांगानेर जैसी सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ाया। मौजूदा विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर भजनलाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया था। सांगानेर सीट भाजपा का गढ़ कही जाती है। भजन लाल शर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से शिकस्त दी थी।

 

भजनलाल शर्मा के रूप में नए सीएम के ऐलान

भजनलाल शर्मा के रूप में नए सीएम के ऐलान के बाद अब राज्य से वसुंधरा राजे की विदाई हो गई है। राजे ने 2 बार राज्य के सीएम पद की कमान संभाली थी। भाजपा की ओर से पहले से ही इशारा कर दिया गया था कि पार्टी किसी नए चेहरे को सीएम पद की कमान सौंप सकती है। इस कारण ये तय माना जा रहा था कि वसुंधरा इस बार सीएम नहीं बनेंगी।

 

भजनलाल शर्मा के पास संपत्ति

भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) के पास 1.40 करोड़ की संपत्ति और देनदारी 35 लाख रुपये है। विधानसभा चुनाव में दिए गए संपत्ति के ब्योरे से संबंधित हलफनामे के मुताबिक, राजस्थान के नए मुख्यमंत्री शर्मा की नेटवर्थ में 115000 रुपये नगद है। बैंक खातों में करीब 11 लाख रुपये जमा है।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

ईरान-अमेरिका संघर्ष-विराम: शांति के लिए ईरान की 10 शर्तें — विस्तार से

एक बड़े भू-राजनीतिक घटनाक्रम में, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बाद ईरान और अमेरिका…

7 hours ago

भीषण चक्रवात मैला का कहर: मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

विश्व के एक कोने में उठता तूफान कभी-कभी हजारों किलोमीटर दूर बैठे देशों की चिंता…

7 hours ago

भारत बनेगा ग्रोथ इंजन: FY26 में 7.6% वृद्धि का अनुमान

विश्व बैंक की ताज़ा रिपोर्ट में यह बताया गया है कि भारत दक्षिण एशिया में…

8 hours ago

मेटा ने नया AI मॉडल Muse Spark पेश किया

Meta ने अपनी नई Superintelligence Labs से अपना पहला AI मॉडल पेश किया है, जिसका…

8 hours ago

वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026: ब्लांका व्लासिक बनीं ग्लोबल एम्बेसडर, इवेंट को मिलेगा इंटरनेशनल आकर्षण

बेंगलुरु में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित रोड रेस TCS World 10K Bengaluru 2026 इस बार…

9 hours ago

IIM रोहतक ने जीता BIMTECH का ‘Hermes Dialogue 6.0’, 12 देशों के प्रतिभागियों के बीच मारी बाजी

मैनेजमेंट छात्रों के लिए आयोजित एक बड़े राष्ट्रीय स्तर के डिबेट इवेंट में IIM रोहतक…

10 hours ago