Categories: Uncategorized

बैंकों ने डिफाल्टरों से 40,400 करोड़ रुपये वसूले: RBI रिपोर्ट

भारतीय रिज़र्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बैंकों को इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC)और वित्तीय आस्तियों का प्रतिभूतिकरण और पुनर्गठन तथा प्रतिभूति हित का प्रवर्तन(SARFAESI) अधिनियम में संशोधन की मदद द्वारा तनावग्रस्त संपत्ति की वसूली में उल्लेखनीय सुधार हुआ है.
मार्च 2018 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में, बैंकों ने डूबंत ऋणों की 40,400 करोड़ रुपये की वसूली की, जबकि वित्त वर्ष 2017 में 38,500 करोड़ रुपये वसूले गए. जिन विभिन्न चैनलों के माध्यम से ऋणदाताओं ने अपने डूबंत ऋणों को वापस प्राप्त किया, उनमें इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC), SARFAESI अधिनियम, ऋण वसूली न्यायाधिकरण (DRT) और लोक अदालत शामिल हैं.
RBI ने 2017-18 में ट्रेंड्स एंड प्रोग्रेस ऑफ़ बैंकिंग पर अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि वित्त वर्ष 18 में  बैंकों ने IBC के माध्यम से 4,900 करोड़ रुपये के डूबंत ऋणों की वसूली की, जबकि SARFAESI के माध्यम से वसूली गई राशि 26,500 करोड़ रुपये थी.
सोर्स- द इकोनॉमिक टाइम्स

उपरोक्त समाचार से IBPS Clerk Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास, मुख्यालय: मुंबई, स्थापना: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता.

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

G7 पहल: फ्रांस में ‘वन हेल्थ समिट’ से हेल्थ पॉलिसी को बढ़ावा

'वन हेल्थ समिट 2026' का आयोजन 5 से 7 तारीख तक फ्रांस के ल्योन में…

1 hour ago

Menaka Guruswamy ने रचा इतिहास, बनीं देश की पहली LGBTQ सांसद

सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी ने हाल ही में सांसद के रूप में…

3 hours ago

भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक की सर्वाधिक पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ी

भारत ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जिसके तहत…

3 hours ago

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

19 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

19 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

20 hours ago