कर्नाटक उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश, भीमनगौड़ा संगनगौड़ा पाटिल (Bhimanagouda Sanganagouda Patil) ने कर्नाटक के लोकायुक्त के रूप में शपथ ग्रहण की । राज्यपाल थावरचंद गहलोत द्वारा न्यायमूर्ति पाटिल को पद की शपथ दिलाई गई । कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, विपक्ष के नेता सिद्धारमैया, राज्य सरकार के मंत्री और विधायक कार्यक्रम में शामिल हुए और न्यायमूर्ति पाटिल को बधाई दी।
डाउनलोड करें मई 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर की PDF, Download Free PDF in Hindi
कर्नाटक के उप लोकायुक्त के रूप में कार्य करने वाले न्यायमूर्ति पाटिल को 14 जून को लोकायुक्त के पद पर पदोन्नत किया गया था। कर्नाटक में भ्रष्टाचार विरोधी लोकपाल के प्रमुख का पद जनवरी 2022 में न्यायमूर्ति पी विश्वनाथ शेट्टी के कार्यकाल की समाप्ति के बाद खाली था, उन्होंने इस पद पर पांच साल तक कार्य किया।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:
- कर्नाटक राजधानी: बेंगलुरु;
- कर्नाटक के मुख्यमंत्री: बसवराज एस बोम्मई;
- कर्नाटक राज्यपाल: थावर चंद गहलोत।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams




राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘Women in A...
World Sleep Day 2026:अच्छी नींद क्यों है...
लाड़ली बहना योजना: 34वीं किस्त की राशि म...

